G-4NBN9P2G16

आईएएस आलोक सिंह बने कानपुर देहात के जिलाधिकारी

यूपी में देर रात 12 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए गए। सुबह 3 और रात में 9 अफसरों के ट्रांसफर किए गए। उमेश मिश्र (IAS 2012) डीएम बिजनौर को कुशीनगर की जिम्मेदारी मिली है।

लखनऊ/कानपुर देहात। यूपी में देर रात 12 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए गए। सुबह 3 और रात में 9 अफसरों के ट्रांसफर किए गए। उमेश मिश्र (IAS 2012) डीएम बिजनौर को कुशीनगर की जिम्मेदारी मिली है।

महेंद्र सिंह तंवर (IAS 2015) वीसी गोरखपुर विकास प्राधिकरण को डीएम संतकबीर नगर बनाया गया है। दिव्या मित्तल (IAS 2013) डीएम मिर्जापुर को डीएम बस्ती बनाया गया है। रवींद्र कुमार मन्दार (IAS 2013) डीएम रामपुर को डीएम बिजनौर बनाया गया है। प्रियंका निरंजन (IAS 2013) डीएम बस्ती को मिर्जापुर का डीएम बनाया गया है। अंकित अग्रवाल (IAS 2012) डीएम एटा को डीएम रामपुर के पद पर तैनाती दी गई है।

प्रेम रंजन सिंह (IAS 2014) सीईओ बिड़ा को डीएम एटा बनाया गया है। वहीं, अक्षय त्रिपाठी (IAS 2014) विशेष सचिव आईटी इलेक्ट्रॉनिक्स को ललितपुर डीएम बनाकर भेजा गया है। आईएएस आलोक सिंह को कानपुर देहात का डीएम बनाया गया है। नेहा जैन (IAS 2014) कानपुर देहात की डीएम को विशेष सचिव आईटी इलेक्ट्रॉनिक्स की एमडी बनाई गई हैं। इसके अलावा रमेश रंजन को अपर आयुक्त गन्ना विभाग की जिम्मेदारी मिली है।

पहले शुक्रवार सुबह तीन सीनियर आईएएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया। एसीएस पिछड़ा वर्ग और समाज कल्याण आयुक्त 1987 बैच के हेमंत राव रेवेन्यू बोर्ड के चेयरमैन बनाया गया।
हेमंत राव अगले साल 2024 फरवरी में रिटायर होंगे। सुभाष चन्द्र शर्मा को प्रमुख सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण बनाया गया। वहीं नरेंद्र भूषण को प्रमुख सचिव विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग में तैनात किया गया।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

मोनिका रानी: स्कूल शिक्षा की नई प्रभारी महानिदेशक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में आईएएस अधिकारी मोनिका रानी को स्कूल शिक्षा का प्रभारी महानिदेशक नियुक्त किया… Read More

4 minutes ago

राजकीय बालिका गृहों में एचपीवी वैक्सीन से सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु विशेष टीकाकरण अभियान*

कानपुर नगर। मा० राज्यपाल महोदया की प्रेरणा से जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय बालिका गृहों… Read More

1 hour ago

पदोन्नति और समायोजन के संबंध में राज्य सरकार को नोटिस जारी

राजेश कटियार, कानपुर देहात। मंगलवार को समायोजन को लेकर एक मुकदमे की सुनवाई उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में हुई जिसमें… Read More

2 hours ago

कानपुर देहात में युवती ने खाया जहरीला पदार्थ,भेजा गया अस्पताल

पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर गांव में मंगलवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी… Read More

2 hours ago

हॉली क्रॉस मिशन स्कूल में आज हुआ हिंदी दिवस का आयोजन

पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More

2 hours ago

रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बंबी में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.