G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

आई आई ए के पूर्व चेयरमैन राजीव शर्मा के पिता जी के निधन पर इंडस्ट्रीज में शोक की लहर

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन कानपुर देहात के पूर्व चेयरमैन और वर्तमान मण्डल अध्यक्ष राजीव शर्मा के पूज्य पिता जी गौरीशंकर शर्मा का बीते दिवस निधन हो गया।

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन कानपुर देहात के पूर्व चेयरमैन और वर्तमान मण्डल अध्यक्ष राजीव शर्मा के पूज्य पिता जी गौरीशंकर शर्मा का बीते दिवस निधन हो गया।वे लम्बे समय से निजी चिकित्सालय में स्वास्थ्य लाभ के लिए भरती किये गए थे किन्तु ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था जिसके चलते उन्हें बचाया न जा सका।

स्वर्गीय श्री शर्मा के पार्थिव शरीर को कानपुर नगर स्थित सिद्ध नाथ घाट ले जाया गया जहां परिजनों,रिश्तेदारों और शुभ चिन्तकों ने उन्हें पुष्पार्चन कर अन्तिम विदाई दी।उल्लेखनीय है कि कानपुर देहात के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र रनियां में श्री राजीव शर्मा ने एक बड़ा प्रतिष्ठान स्थापित किया और क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराए, इतना ही नहीं प्रशासन और उद्यमियों के बीच सेतु बनकर लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचे।

ज्ञातव्य है कि अभी हाल ही में उनकी संगठन के प्रति लगन व सक्रियता को देखते हुए राष्ट्रीय संगठन ने मण्डल चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी है।बताते चलें कि उनके पूज्य पिता जी गौरीशंकर के निधन पर इण्डियन इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के आलोक जैन,दीपक कपूर, रोहित ब्रजपुरिया,सुनील पाण्डेय आदि प्रमुख उद्यमियों ने शोक व्यक्त कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

55 seconds ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

28 minutes ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

51 minutes ago

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

3 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

4 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.