कानपुर देहात

आई.टी.आई. डेरापुर का मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निरीक्षण, कमियों पर अधिकारियों को लगाई फटकार

कनपुर देहात के तहसील डेरापुर में निर्मित आई.टी.आई. में पठन-पाठन का कार्य जल्द शुरू करने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन. द्वारा आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण किया गया।

कनपुर देहात के तहसील डेरापुर में निर्मित आई.टी.आई. में पठन-पाठन का कार्य जल्द शुरू करने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन. द्वारा आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से विभिन्न विषयों पर जानकारी ली।

निर्माण कार्यों में मिलीं खामियां, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का कार्य लगभग शत प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। लेकिन मुख्य विकास अधिकारी ने निरीक्षण में पाया कि कुछ कार्य दुरुस्त ढंग से नहीं किए गए हैं। जैसे वॉटर सप्लाई हेतु रखी गई पानी की टंकी में लीकेज है, जिससे दीवारों में सीलन हो रही है। इसके अतिरिक्त, खिड़कियों को सही तरीके से नहीं ढका गया है, जिससे पक्षियों के अंदर आने की संभावना बनी रहती है। वहीं, दरवाजों को भी सही ढंग से नहीं लगाया गया है।

इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए सभी व्यवस्थाओं को शीघ्र ही दुरुस्त कराए जाने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने कैम्पस में वाटर सप्लाई को चेक करते हुए इसकी रिपोर्ट कार्यदाई संस्था से उपलब्ध कराने को कहा।

गुणवत्ता और मानक का विशेष ध्यान रखने के निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देशित किया कि उक्त कार्य में लापरवाही ना की जाए तथा कार्यों में मानक व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस सत्र से शुरू हो जाएगा पठन-पाठन का कार्य

कार्यदायी संस्था द्वारा बताया गया कि इस सत्र में पठन-पाठन का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने शिक्षण कार्य के लिए बनाये जा रहे भवन, शौचालय, रैम्प, लैब आदि में जाकर कार्य प्रगति की समीक्षा की। इसी दौरान उन्होंने परिसर में वृक्ष लगाये जाने व जल निकासी की उत्तम व्यवस्था करने के भी निर्देश दिये। इस मौके पर कार्यदायी संस्था के अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

14 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

16 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

16 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

16 hours ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

16 hours ago

रसूलाबाद में लाखों की चोरी: घर में सेंधमारी कर उड़ाए जेवर और नगदी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…

16 hours ago

This website uses cookies.