G-4NBN9P2G16

आई फ्लू के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने आमजन हेतु दिए सुझाव

जिलाधिकारी नेहा जैन ने बताया कि प्रदेश के कतिपय जनपदों से आई फ्लू (आंख का लाल हो जाना) की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही है। जनपद में भी कतिपय स्थानों से लोगों के आंख लाल होने की सूचना प्राप्त हुयी है जिससे जनपद / ब्लॉक स्तरीय चिकित्सालयों एवं हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर से भी इस प्रकार की शिकायतें प्राप्त हो रही है।

अमन यात्रा, कानपुर देहात। जिलाधिकारी नेहा जैन ने बताया कि प्रदेश के कतिपय जनपदों से आई फ्लू (आंख का लाल हो जाना) की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही है। जनपद में भी कतिपय स्थानों से लोगों के आंख लाल होने की सूचना प्राप्त हुयी है जिससे जनपद / ब्लॉक स्तरीय चिकित्सालयों एवं हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर से भी इस प्रकार की शिकायतें प्राप्त हो रही है। इस सम्बन्ध में अवगत कराना है कि यह एक प्रकार का सामान्य आंखों में वायरस के संक्रमण के कारण हो रहा है। चिकित्सक की सलाह से आंख में डालने वाली दवा का उपयोग करने पर सामान्यतः 4-5 दिन में पूरी तरह से ठीक हो जाता है। ऐसी स्थिति में बचाव हेतु जनपद के समस्त सम्मानित नागरिकों से निम्नवत् सुझाव साझा किये जा रहे है।

क्या न करे-

  1. इस प्रकार का संक्रमण होने की दशा में आंखों को बार-बार न छुएं।
  2. किसी भी अप्रशिक्षित व्यक्ति से कोई भी दवा इत्यादि न लें।
  3. किसी संकमित व्यक्ति द्वारा उपयोग की वस्तुओं को साझा न करें।

 क्या करे-

  1. स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।
  2. स्वच्छ एवं शीतल जल से आंखों पर छीटा मारकर धोये।
  3. चिकित्सक की सलाह पर ही दवाइयां लें।
  4. हाथों की साफ-सफाई करते रहें।
  5. भीड़ वाले स्थानों पर जाने से बचे।
  6. परिवार के अन्य सदस्यों से दूरी बनाये रखे।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

युवक को जहरीले कीड़े ने डसा,हालत गंभीर

पुखरायां।कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के सरौटा द्वितीय में एक युवक को जहरीले कीड़े ने डस लिया।जिसे पुखरायां सीएचसी… Read More

22 minutes ago

कानपुर देहात में दो अज्ञात बाइक सवारों ने बुजुर्ग से की 7400 रुपए की टप्पेबाजी

पुखरायां।कानपुर देहात में टप्पेबाजी का एक मामला सामने आया है।डेरापुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक बुजुर्ग… Read More

24 minutes ago

मन की बात सुनने के बाद ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर किया प्रदर्शन

कानपुर देहात:  कानपुर देहात के गिरधरपुर गांव में आज एक अनोखा नजारा देखने को मिला। प्रधानमंत्री के 'मन की बात'… Read More

2 hours ago

कानपुर देहात में यमुना का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी किया बाढ़ अलर्ट

कानपुर देहात: कानपुर देहात में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है।… Read More

2 hours ago

दो साल में टेट करो पास वरना जबरन होगा रिटायरमेंट

कानपुर देहात। सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले ने देशभर के लाखों शिक्षकों की नींद उड़ा दी है। कोर्ट ने आदेश… Read More

2 hours ago

कानपुर देहात ने ट्रैक्टर की टक्कर से भाजपा जिला मंत्री की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।भाजपा जिलामंत्री शिवपाल सिंह की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई।हादसे… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.