G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात। परिषदीय स्कूलों के बच्चे आउटडोर और इनडोर खेलों में निपुण बनाए जाएंगे। पढ़ाई-लिखाई के साथ उन्हें खेलों का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। विभिन्न खेल अभियानों के तहत एथलेटिक्स, वॉलीबॉल और फुटबाॅल समेत विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण देकर बच्चों को अच्छा खिलाड़ी बनाया जाएगा। शासन से इस आशय का निर्देश आने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग तैयारी में जुट गया है। परिषदीय स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए 17 तरह की खेल प्रतियोगिताओं का कैलेंडर जारी किया गया है।
स्कूल, न्याय पंचायत, ब्लाक, जिला, मंडल और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं जुलाई के तीसरे सप्ताह से शुरू होंगी और 30 नवंबर को खत्म होंगी। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल की ओर से सभी जिलों के बेसिक शिक्षाधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। सभी 1.34 लाख परिषदीय विद्यालयों के लिए 10-10 हजार रुपये की धनराशि पहले ही दी जा चुकी है। हाकी, तैराकी, कुश्ती, हैंडबाल, वालीबाल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, फुटबाल, जूडो, खो-खो, ,एथलेटिक्स जिमनास्टिक, क्रिकेट, कबड्डी, ताइक्वांडो, योगासन और इसके साथ-साथ नृत्य व गायन स्तर की प्रतियोगिताएं होंगी। ये प्रतियोगिताएं, बालक व बालिका वर्ग की होंगी। सभी जिलों में टीमें गठित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विद्यालयों में प्रतिदिन खेलकूद की गतिविधियां आयोजित होंगी। सप्ताह में चार दिन विभिन्न खेल व व्यायाम और दो दिन स्काउट-गाइड की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। खेल इंडिया एप सभी प्रधानाध्यापक डाउनलोड करेंगे और विद्यार्थियों का मूल्यांकन कर उसकी रिपोर्ट देंगे। 11 वर्ष तक की आयु के विद्यार्थी प्राथमिक स्तर के लिए और 11 से 14 वर्ष तक की आयु के विद्यार्थियों को जूनियर स्तर की टीम में रखा जाएगा।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में टीम प्रतिस्पर्धा में 10 अंकों में और व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में पांच अंकों में मूल्यांकन किया जाएगा। दिव्यांग बच्चों के लिए अलग से प्रतियोगिताएं कराई जाए। वहीं मेजर ध्यानचंद की जयंती 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा।
पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More
कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More
कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More
कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More
This website uses cookies.