G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात,अमन यात्रा । आजादी का अमृत महोत्सव के दृष्टिगत हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज जनपद के विभिन्न विभागों और स्थानों में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, सभी कार्योलयों, विभिन्न विद्यालयों इत्यादि जगहों पर हाथ में तिरंगा लेकर बच्चों और लोगों ने रैली इत्यादि का आयोजन किया। समाज कल्याण विभाग की तरफ से वृद्धा आश्रम में वरिष्ठजनों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गयी, वहीं वरिष्ठ कोषाधिकारी केके पाण्डेय के नेतृत्व में पेंशनरों के साथ लोक गीत इत्यादि का आयोजन किया गया, साथ ही इस मौके पर उपस्थिति व्यक्तियों को तिरंगा झण्डे भेंट किये गये.
इसी तरह जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, कानपुर देहात के कार्मिकों द्वारा भी आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत सभी को अपने घरों पर तिरंगा लगाने हेतु जागरूक किया गया। इसी तरह व्यापार मण्डल के सदस्यों द्वारा भी तिरंगा यात्रा निकाली गयी। मदरसों में भी हर घर तिरंगा के अन्तर्गत सभी बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इसी तरह लोक निर्माण विभाग द्वारा भी हर घर तिरंगा में अपना योगदान दिया गया। जनपद के तहसीलों एवं ब्लाकों में भी तिरंगा शोभा यात्रा निकाली गयी। इस तरह से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान का भव्य शुभारंभ जनपद में किया गया।
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों… Read More
कानपुर देहात। माध्यमिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन आज बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल… Read More
जनसमस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई कानपुर नगर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज सितंबर माह… Read More
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पंचायत सचिव व स्व-सहायता समूह की महिलाएं शामिल हुईं। पुखरायां,कानपुर देहात। मलासा विकासखंड परिसर में… Read More
कानपुर देहात: कोरोना महामारी के बाद से बंद हुई मेमू पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव को फिर से शुरू करने की… Read More
कानपुर देहात के सिकंदरा कस्बे के मालवीय नगर में दो घरों में चोरी का मामला सामने आया है।चोरों ने बीते… Read More
This website uses cookies.