G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

आजादी के अमृत महोत्सव व रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों ने उठाई जिम्मेदारी

आजादी के अमृत महोत्सव तथा रक्षाबंधन को लेकर आज जनपद की महिलाएं सड़कों पर उतरी। उन्होंने शक्ति भूमिका निभाई ताकि जनमानस में त्योहारों को मनाने का उत्साह दो गुना हो जाए।

सुशील त्रिवेदी, अमन यात्रा : आजादी के अमृत महोत्सव तथा रक्षाबंधन को लेकर आज जनपद की महिलाएं सड़कों पर उतरी। उन्होंने शक्ति भूमिका निभाई ताकि जनमानस में त्योहारों को मनाने का उत्साह दो गुना हो जाए। इस अवसर पर जहाॅ जिलाधिकारी नेहा जैन, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे , जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण आदि अनेक महिला अधिकारियों ने अपनी भूमिका निभाई वहीं दूसरी ओर रक्षाबंधन के अवसर पर ब्रह्मकुमारी प्रीती दीदी के द्वारा आवास पर समाज सेविका कंचन मिश्रा को  रक्षा सूत्र बांधकर स्वस्थ और तरक्की करने का  आशीर्वाद  दिया।

जहाँ आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर  पूरा देश महोत्सव मना रहा है ,इसी क्रम मे सेवा संस्था की संस्थापक और सचिव ने  भी हर घर तिरंगा लहराने के उद्देश्य से ब्रह्मकुमारी बहन – भाई को संस्था की ओर से तीन दर्जन तिरंगा झंडा भेंट किये और  कार में  तिरंगा स्टिकर भी चिपकाए।

ये भी पढ़े-  भाजपा ने निकाली जन जागरण रैली अमृत महोत्सव का दिया संदेश, सभी मण्डलों पर रैलियां

कंचन मिश्रा ने जनपद के सभी नागरिकों से अपील की कि इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह सब को बनना चाहिए। और तिरंगे की शान को सातवे आसमान पर  स्थापित करना चाहिए।  साथ मे निवेदन भी किया कि कहीं भी रास्ते मे या पैर के नीचे तिरंगा नही पड़ना चाहिए, क्योंकि ये हमारी माता हैं और माँ का अपमान नही होना चाहिए इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए।  इस मौके पर  बीके प्रीति दीदी, बीके शिखा , बीके मनोज, बीके सुमन उपस्थिति रहीं।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बंबी में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More

21 minutes ago

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

24 minutes ago

कानपुर देहात में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More

24 minutes ago

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

47 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

1 hour ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.