कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

आटो चालक का आम के पेड़ में लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी  

नियां थाना क्षेत्र के चिरौरा गांव के बाहर खेत में खड़े आम के पेड़ से एक अधेड़ ने नारियल की रस्सी से फंदा लगा लिया। परिजनो को घटना की जानकारी मिली तो आनन फानन से पहुंचकर शव को नीचे उतरवाकर बिलखने लगे

Story Highlights
  • शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवाया गया है।
  • कई सालों से मानसिक रूप से परेशान थे।

रनियां। रनियां थाना क्षेत्र के चिरौरा गांव के बाहर खेत में खड़े आम के पेड़ से एक अधेड़ ने नारियल की रस्सी से फंदा लगा लिया। परिजनो को घटना की जानकारी मिली तो आनन फानन से पहुंचकर शव को नीचे उतरवाकर बिलखने लगे। परिजनो ने घटना की सूचना रनिया पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवाया।

रनिया थाना क्षेत्र के चिरौरा निवासी जगदंबा प्रसाद तिवारी 50 आटो चालक था। कई सालों से मानसिक रूप से दीमागी संतुलन खराब था। मंगलवार की रात जगदंबा प्रसाद खाना पीना करके कमरे में सोने चले गए। रात में घर में किसी को बिना जानकारी दिए वह घर से निकल गये। बुधवार की सुबह खेतो मे काम करने गए किसानों ने पेड़ से शव लटका देखा। किसानों ने परिजनो की घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनो में कोहराम मच गया। परिजनो ने पेड़ से अधेड़ के शव को नीचे उतरवाया। परिजनो ने घटना की सूचना रनियां पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवाया। मृतक के बेटे आदित्य तिवारी ने बताया कि मंगलवार की रात पिता खाना पीना करके सोने चले गए थे। इसके बाद रात में कब वह घर से निकल गए। किसी को जानकारी नही दी। बताया कि कई सालों से मानसिक रूप से परेशान थे। पति की मौत के बाद पत्नी उमा देवी,पुत्री रितु,रक्षा की रो रोकर बुराहाल है। इस संबध में एसओ रनियां महेंद्र पटेल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवाया गया है। प्रथम दृष्टता मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button