G-4NBN9P2G16
कानपुर

आत्म निर्भरता ही महिला सशक्तिकरण के लिए अचूक हथियार : सौम्या पाण्डेय

आईआई टी कानपुर में “ इंजीनियरिंग शिक्षा पर महिला सशक्तिकरण चुनौतियां तथा अवसर” विषय पर एक कार्यशाला आयोजित की गई।जिसमें अपर श्रम आयुक्त सौम्या पांडे ने वक्ता के रूप में प्रतिभाग किया।

अमन यात्रा, कानपुर नगर। आईआईटी कानपुर में “ इंजीनियरिंग शिक्षा पर महिला सशक्तिकरण चुनौतियां तथा अवसर” विषय पर एक कार्यशाला आयोजित की गई।जिसमें अपर श्रम आयुक्त सौम्या पांडे ने वक्ता के रूप में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में उन्होंने तकनीकी शिक्षा में महिलाओं की सहभागिता एवं महिलाओं के हितों में विभाग द्वारा किये जा रहे प्रयासों का मुख्य रूप से बताया गया.
उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं को सशक्तीकरण हेतु कई सामाजिक चुनौतियों का भी सामना करना पड़ता है किंतु इस हेतु हमें अपनी सकारात्मक पहल व सकारात्मक सोच पर विश्वास रखना होगा, उन्होंने श्रोताओं को संबोधित कर सकारात्मक सोच, व्यक्तित्व विकास एवं तनाव प्रबंधन बनाए रखने का सुझाव दिया साथ ही उन्होंने बताया की सरकार एवं विभाग ने महिलाओं के लिए प्रमुख अधिनियम ( समान पारिश्रमिक अधिनियम और मातृत्व हितलाभ अधिनियम) को महिलाओं के हित में रखते हुए संशोधन किये है, साथ ही कार्य स्थल पर महिलाओं की सुरक्षा हेतु किये जा रहे प्रयासों को भी साझा किया। उन्होंने कहा कि विभाग में बहुत सारी योजनायें केवल महिलाओं के लिए बनाई गयी हैं तथा उनका सफल संचालन भी किया जा रहा है। उन्होंने अटल आवासीय विद्यालय हेतु आईआईटी कानपुर से भी सहयोग अपना पूर्ण योगदान किए जाने की अपील की। उन्होंने कहा जब महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होती हैं तो उन में अधिक आत्मविश्वास होता है.
यह आत्मविश्वास उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए हर क्षेत्र में प्रोत्साहित करता है यही नहीं, वो अपने परिवार और बच्‍चे के भविष्‍य के लिए बेहतर विकल्‍प ढूंढने और निर्णय लेने में सक्षम होती हैं, उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता के बिना महिला सशक्तिकरण की कल्पना नहीं की जा सकती है। इसलिए महिला सशक्तिकरण के लिए उनको आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होना पड़ेगा। इसके लिए सरकार द्वारा ढेर सारी योजनाएं लागू की जा रही है जिससे महिलाओं में आत्मविश्वास भी बढ़ा है और परिस्थितियों से मुकाबला करने के लिए ताकत भी दिखाई हैं।
इसके पश्चात उन्होंने ग्रामीण वर्ग की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर बल देते हुए लघु एवं कुटीर उद्योग में महिलाओं की सहभागिता का वर्णन किया , उन्होंने अपने उद्बोधन में देहाती ब्रांड तथा प्रेरणा कैंटीन का उदाहरण दिया, साथ ही मिशन शक्ति एवं श्रम विभाग द्वारा किए जा रहे कार्य के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा की बड़े प्रभाव हेतु छोटे छोटे कदम प्रत्येक स्तर पर उठाये जायंगे।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।मूसानगर थाना क्षेत्र के लेवामऊ गांव में एक 36 वर्षीय युवक ने… Read More

3 hours ago

डिप्टी सीएमओ ने हवासपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

पुखरायां। आज डिप्टी सीएमओ डॉ दिनेश कुमार सिंह ने हवासपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने… Read More

4 hours ago

कानपुर देहात में किशोर ने अज्ञात कारणों से की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के चांदापुर गांव में बुधवार को एक 13 वर्षीय… Read More

4 hours ago

टीईटी अनिवार्यता खत्म किए जाने की मांग को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ने एसडीएम सदर को सौंपा ज्ञापन

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (संबद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ) ने टीईटी अनिवार्यता को समाप्त करने… Read More

5 hours ago

जिलाधिकारी कपिल सिंह ने अभियोजन कार्यों की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश

कानपुर देहात। जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक… Read More

5 hours ago

राष्ट्रीय शर्करा संस्थान कानपुर में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का भव्य अभिनंदन समारोह

कानपुर। राष्ट्रीय शर्करा संस्थान, कानपुर में शैक्षिक सत्र 2025-26 के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए वरिष्ठ विद्यार्थियों द्वारा अभिनंदन… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.