G-4NBN9P2G16
लखनऊ / कानपुर देहात। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने मुफ्त में आधार कार्ड को अपडेट करने की अंतिम तिथि को तीन महीने के लिए और बढ़ा दिया है। पहले इसकी समयसीमा 14 सितंबर थी जिसे बढ़ाकर 14 दिसंबर 2023 कर दिया गया है।
दूसरी बार बढ़ाई समय सीमा-
प्राधिकरण ने इस साल 15 मार्च से आधार दस्तावेज को पोर्टल पर मुफ्त में अपडेट करने की सुविधा शुरू की थी। पहले इसकी समयसीमा 14 जून निर्धारित की गई थी जिसे बाद में बढ़ाकर 14 सितंबर कर दिया गया था। यह दूसरी बार है जब इस सुविधा के लिए अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। इससे पहले लोगों को आधार पोर्टल पर अपने दस्तावेज़ों को अद्यतन करने के लिए 25 रुपये का भुगतान करना पड़ता था।
10 साल होने पर कराएं अपडेट-
आधार नामांकन और अद्यतन विनियम 2016 के अनुसार आधार संख्या धारक आधार के लिए नामांकन की तारीख से प्रत्येक 10 साल पूरे होने पर अपने सहायक दस्तावेजों को कम से कम एक बार अद्यतन कर सकते हैं। बयान में कहा गया है कि यह सेवा केवल आधार पोर्टल पर मुफ्त है और भौतिक आधार केंद्रों पर पहले की तरह 50 रुपये का शुल्क देना जारी रहेगा।
ऐसे करें अपडेट-
सर्वप्रथम https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाएं। लॉगइन करने के बाद नाम/लिंग/जन्मतिथि और पता अपडेट विकल्प पर क्लिक करें। अगर पता अपडेट करना चाहते हैं तो अपडेट एड्रेस के विकल्प को चुनें।इसके बाद अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करके ओटीपी डालकर आगे बढ़ें। डॉक्युमेंट अपडेट विकल्प को चुनें। अब आपका आधार विवरण दिखाई देगा। इन्हें सत्यापित करें।
इसके बाद आपको एड्रेस प्रूफ की कॉपी अपलोड करनी होगी। आधार अपडेट स्वीकार होने पर 14 अंको का अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (यूआरएन) मिलेगा। इसके आधार पर आगे अपडेट को ट्रैक कर सकते हैं।
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
This website uses cookies.