G-4NBN9P2G16

आम आदमी पार्टी के 9 साल पूरे, सीएम केजरीवाल ने कहा कि पार्टी से लोगों की उम्मीदें बढ़ी हैं

आम आदमी पार्टी के गठन के 9 साल पूरे होने के मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी से लोगों की उम्मीदें बढ़ी हैं, साथ ही उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से संविधान की रक्षा करने की दिशा में काम करने की अपील की। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

नई दिल्ली,अमन यात्रा :  आम आदमी पार्टी के गठन के 9 साल पूरे होने के मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी से लोगों की उम्मीदें बढ़ी हैं, साथ ही उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से संविधान की रक्षा करने की दिशा में काम करने की अपील की। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। आम आदमी पार्टी के (आप) के संयोजक केजरीवाल ने 26/11 आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों को भी श्रद्धांजलि दी और किसान आंदोलन के एक साल पूरा होने पर किसानों के जज़्बे को भी सलाम किया।

 

केजरीवाल ने ट्वीट किया, आज संविधान दिवस है। आम आदमी पार्टी को भी बने आज पूरे नौ साल हो गए हैं। हर गुज़रते दिन के साथ देश के लोगों की उम्मीदें और विश्वास ‘आप’ पर बढ़ता जा रहा है। सभी ‘आप’ कार्यकर्ताओं से मेरी अपील है कि देश के संविधान की रक्षा और जनता की सेवा में हमें दिन-रात यूं ही मेहनत करते रहना है। केजरीवाल ने 26/11 आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, 26/11 के मुंबई हमले में जान की बाज़ी लगाकर देश की सेवा करने वाले हमारे वीर जवानों की अमर शहादत को, मैं श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। अपने वीर शहीदों का ये देश हमेशा ऋणी रहेगा।

 

मुख्यमंत्री ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन के एक साल पूरे होने पर उन्हें बधाई दी। केन्द्र सरकार ने ये कानून पिछले सप्ताह वापस लेने की घोषणा कर दी थी। केजरीवाल ने ट्वीट किया, आज किसान आंदोलन को पूरा एक साल हो गया है। इस ऐतिहासिक आंदोलन ने गर्मी-सर्दी, बरसात-तूफान के साथ अनेक साज़िशों का भी सामना किया। देश के किसान ने हम सबको सिखा दिया कि धैर्य के साथ हक़ की लड़ाई कैसे लड़ी जाती है। किसान भाइयों के हौसले, साहस, जज़्बे और बलिदान को मैं सलाम करता हूं।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

2 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

2 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

3 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

4 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

5 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.