G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

आयुष्मान भवः कार्यक्रम के अन्तर्गत साफ सफाई व्यवस्था पर दिया जाए विशेष ध्यान: जिलाधिकारी

जिलाधिकारी आलोक सिंह के अध्यक्षता में आयुष्मान भवः अभियान के तैयारियों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट में की गयी। बैठक में सर्वप्रथम मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि आयुष्मान भव अभियान के तहत हेल्थ और वेलनेस सेंटरों पर आयुष्मान मेले का आयोजन किया जाएगा।

अमन यात्रा ,कानपुर देहात। जिलाधिकारी आलोक सिंह के अध्यक्षता में आयुष्मान भवः अभियान के तैयारियों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट में की गयी। बैठक में सर्वप्रथम मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि आयुष्मान भव अभियान के तहत हेल्थ और वेलनेस सेंटरों पर आयुष्मान मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा आयुष्मान कार्ड बांटने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी , आयुष्मान सभाओं का आयोजन होगा। स्वास्थ्य के क्षेत्र में मिसाल पेश करने वाले गांवों को आयुष्मान गांव भी घोषित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का फायदा हर व्यक्ति तक पहुंचाने के मकसद के साथ यह अभियान शुरू किया जा रहा है ,जो 2 अक्टूबर तक जनपद में चलेगा। 2 अक्टूबर को सभी गांवों में गांव सभा का आयोजन किया जाएगा। जिस गांव में आयुष्मान भारत कार्ड का फायदा हर लाभार्थी को हुआ होगा, गांव में सभी को 100 फीसदी कोविड वैक्सिनेशन हुआ होगा, उस गांव में कोई भी टीबी या कुष्ठ रोग का केस नहीं होगा, उस गांव को आयुष्मान गांव घोषित किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्यक्रम से संबंधित सभी अधिकारीगण अपनी सभी तैयारियां पूर्ण कर जनपद में आयुष्मान भावः अभियान को सफलतापूर्वक लागू कराया जाए। आयुष्मान भवः कार्यक्रम के अन्तर्गत साफ सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाये, उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी व नगर निकाय अधिशाषी अधिकारी को अभियान चलाकर झाड़ियों की कटाई, नालियों की सफाई, एन्टीलार्वा छिड़काव आदि हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही पाये जाने पर कार्यवाही की जायेगी।

उन्होंने दो अक्टूबर तक अधिक से अधिक ग्राम पंचायतों को आयुष्मान ग्राम बनाने हेतु भी निर्देशित किया। बैठक में अन्य सम्बन्धित बिन्दुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गयी। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एके सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमित कुमार राठौर, महिला सीएमएस वंदना सिंह समस्त एमओआईसी, आदि संबंधित विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

1 hour ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

2 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

3 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

4 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

5 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.