कानपुर देहात

आयुष्मान भव के तहत 155 मरीजों को मिला उपचार

मलासा विकासखंड के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।जहां पर अलग अलग रोग से पीड़ित कुल 136 मरीजों का उपचार मौजूद डॉक्टरों द्वारा किया गया तथा उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई।

अमन यात्रा, पुखरायां। मलासा विकासखंड के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जहां पर अलग अलग रोग से पीड़ित कुल 136 मरीजों का उपचार मौजूद डॉक्टरों द्वारा किया गया तथा उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई।
इस दौरान 27 मरीजों की अलग अलग बीमारी संबंधित जांच भी की गई। वहीं देवीपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयुष्मान भव के तहत 155 मरीजों का उपचार किया गया तथा 26 मरीजों की निशुल्क जांच कर उन्हें दवा वितरित की गई।रविवार को विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। बरौर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अलग अलग रोग से पीड़ित कुल 56 मरीजों का उपचार वहां मौजूद डॉक्टर शशि द्वारा किया गया तथा उन्हें दवा वितरित की गई।वहीं मलासा में कुल 42 तथा जरसेन में 38 मरीजों का उपचार किया गया।इस अवसर पर 27 मरीजों की अलग अलग बीमारी संबंधित जांच की गई।
देवीपुर सीएचसी में आयुष्मान भव के तहत स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।जहां पर अलग अलग रोग से पीड़ित कुल 155 मरीजों का उपचार कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई। इस दौरान 26 मरीजों की निशुल्क जांच की गई तथा 26 वायरल से पीड़ित मरीजों का उपचार किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास ने लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स दिए।बदलते मौसम के चलते बीमारी के प्रति एहतियात बरतने,रात्रि के समय मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करने तथा किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क कर जांच उपरांत ही दवा का सेवन करने की बात प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास ने कही। इस मौके पर डॉक्टर सौरभ सचान,डॉक्टर जया श्रीवास्तव, डॉक्टर आराधना,डॉक्टर जयनीत कटियार,फार्मासिस्ट सुधीर कुमार,त्रिलोकी नाथ,मिथुन पाल एल टी योगेंद्र सिंह, शिवम, फहीम,रामप्रताप,दिव्यांशी, फार्मासिस्ट अनिल कुमार,प्रबुद्ध सेन,सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी ने तहसील भोगनीपुर अंतर्गत ग्राम चपरघटा

कानपुर देहात: यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व,… Read More

12 minutes ago

आरएसजीयू पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हरीश कुमार सिंह को ‘श्री गोविंद हरि सिंघानिया शोध पुरस्कार’

पुखरायां (कानपुर देहात) - रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय, पुखरायां के प्राचार्य और इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. हरीश कुमार सिंह को… Read More

57 minutes ago

झींझक में रेलवे ट्रैक पार करते समय युवती की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत

कानपुर देहात - कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां… Read More

1 hour ago

कानपुर देहात में हाइवे किनारे खून से लतपथ मिला युवक का शव,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात: जनपद के डेरापुर थाना क्षेत्र के कांधी के पास शनिवार सुबह कानपुर इटावा हाइवे किनारे एक युवक का… Read More

1 hour ago

जिलाधिकारी ने सुनीं जनता की समस्याएं, तुरंत निस्तारण के दिए निर्देश

कानपुर देहात: आज जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील रसूलाबाद में किया गया, जिसकी अध्यक्षता स्वयं जिलाधिकारी कपिल… Read More

4 hours ago

शिक्षक दिवस पर मलासा कंपोजिट विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापक रश्मि सिंह को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान

कानपुर देहात के अकबरपुर में शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को विभिन्न क्षेत्रों… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.