G-4NBN9P2G16
पुखरायां (कानपुर देहात) – रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय, पुखरायां के प्राचार्य और इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. हरीश कुमार सिंह को शिक्षक दिवस के अवसर पर छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर द्वारा ‘श्री गोविंद हरि सिंघानिया शोध पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें शिक्षण और शोध के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक और अन्य गणमान्य अतिथियों के कर कमलों से प्राप्त हुआ।
यह भव्य समारोह विश्वविद्यालय परिसर स्थित ऐतिहासिक वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई सभागार में आयोजित किया गया था। इस मौके पर कुलपति प्रो. पाठक ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माणकर्ता होते हैं और ज्ञान तथा शोध के माध्यम से न केवल छात्रों के जीवन को दिशा देते हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने डॉ. हरीश कुमार सिंह के भारतीय ज्ञान परंपरा पर किए गए गहन अध्ययन और लेखन की सराहना की, जिसे विद्यार्थियों, शोधार्थियों और इतिहास प्रेमियों के लिए अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक बताया।
इस सम्मान से महाविद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई है। महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष और मंत्री ने कहा कि डॉ. हरीश कुमार सिंह को मिला यह सम्मान पूरे महाविद्यालय का विश्वविद्यालय और प्रदेश स्तर पर गौरव बढ़ाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह अन्य शिक्षकों को भी उत्कृष्ट शैक्षणिक और शोध कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। अंत में, उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन और डॉ. हरीश कुमार सिंह को उनकी इस उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
समारोह में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के शिक्षक, छात्र-छात्राएँ और कई गणमान्य अतिथि बड़ी संख्या में उपस्थित थे। विश्वविद्यालय द्वारा दिया गया यह सम्मान शैक्षणिक जगत में नवाचार को बढ़ावा देगा और समाज के लिए बहुउपयोगी साबित होगा।
कानपुर देहात में आज दोपहर एक सड़क हादसा हुआ। गजनेर थाना क्षेत्र के मूसानगर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर… Read More
पुखरायां। कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील में आज आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन दुष्यंत कुमार मौर्य ने जनशिकायतों… Read More
कानपुर देहात: स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित की जा रही 69वीं जनपदीय एवं मंडलीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए… Read More
कानपुर देहात: यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व,… Read More
कानपुर देहात - कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां… Read More
कानपुर देहात: जनपद के डेरापुर थाना क्षेत्र के कांधी के पास शनिवार सुबह कानपुर इटावा हाइवे किनारे एक युवक का… Read More
This website uses cookies.