झांसी

आशा वर्कर की गला घोंटकर हत्या

झांसी में गुरुवार शाम एक आशा वर्कर की गला घोंटकर हत्या कर दी गई।लाश गेहूं के खेत में पड़ी मिली।महिला के कपड़े अस्त व्यस्त थे।परिजनों ने रेप की आशंका भी जताई है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।घटना शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

झांसी/पुखरायां। झांसी में गुरुवार शाम एक आशा वर्कर की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। लाश गेहूं के खेत में पड़ी मिली।महिला के कपड़े अस्त व्यस्त थे।परिजनों ने रेप की आशंका भी जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।घटना शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है।आशा वर्कर की उम्र करीब 40 वर्ष थी।वह शाहजहांपुर के एक गांव की रहने वाली थी।उसके चचेरे देवर ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे भईया,भाभी पशुओं को चारा लाने गए थे।

शाम करीब छः बजे भईया एक गठरी लेकर घर आ गए।जबकि भाभी दो खेत दूर पड़ोसी के घर में चारा काटने चली गई।इस दौरान खेत पर भाभी अकेली थी।उन्हें चारा की गठरी लेकर शाम सात बजे तक घर वापस आना था।लेकिन वे घर नहीं पहुंचीं।तब उनके पति,ससुर तथा अन्य परिजनों ने तलाश शुरू की।रात करीब नौ बजे खेत के अंदर महिला की लाश मिली।पूरे कपड़े अस्त व्यस्त मिले।जीभ बाहर निकली थी और गले पर चोट के निशान थे।आशंका है कि रेप के बाद भाभी की हत्या की गई है।उसके सोने के आभूषण भी गायब हैं।खेत के अंदर शव के पास एक खुरपी मिली है।पास में ही एक चप्पल मिली है जो किसी युवक की लग रही है।मौत के हालात देखकर लग रहा है कि आशा वर्कर और आरोपियों के बीच काफी देर तक संघर्ष हुआ है।शव के पास पैर के काफी निशान हैं।मिट्टी अस्त व्यस्त है।

वहीं आशा वर्कर का शव मिलने से गांव में सनसनी फ़ैल गई।काफी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई।घटना की सूचना पुलिस को दी गई।देर रात पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे।फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।आशा वर्कर की एक बेटी और एक बेटा है।बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है।जबकि बेटा एमए की पढ़ाई के साथ पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा है।

घटना के संबंध में शाहजहांपुर थाना प्रभारी सुदीप मिश्रा ने बताया कि आशा वर्कर की हत्या की गई है।रेप जैसा मामला नहीं लग रहा है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।आरोपियों की पहचान कर उनके गिरफ्तारी के प्रयास कराए जा रहे हैं।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में 403 परिवारों को ₹19.51 करोड़ की ‘कृषक दुर्घटना’ सहायता

कानपुर देहात, 16 जून 2025: मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत आज कानपुर देहात…

4 minutes ago

जनपद जेल में अपर्णा यादव का दौरा: महिला बंदियों को आत्मनिर्भरता की प्रेरणा

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव ने सोमवार को…

1 hour ago

कानपुर देहात: महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने किया विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर प्राप्त) श्रीमती अपर्णा यादव…

2 hours ago

दर्दनाक हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत

उरई, जालौन। रविवार रात एक दुखद घटना में झांसी से कानपुर जा रही एक मालगाड़ी…

2 hours ago

जिलाबदर अपराधी तमंचे के साथ गिरफ्तार: चुर्खी पुलिस को मिली बड़ी सफलता

उरई, जालौन। पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा…

2 hours ago

मनरेगा मजदूरों का फूटा गुस्सा, 40 दिन काम करने के बाद भी मजदूरी नहीं

उरई, जालौन। माधौगढ़ ब्लॉक के रूपापुर ग्राम पंचायत में मनरेगा मजदूरों को 40 दिन मजदूरी…

2 hours ago

This website uses cookies.