फतेहपुर

आसिया फारूकी को मिला जय विजय रचनाकार सम्मान-2022

जनपद की नवाचारी राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षिका, साहित्यिक व्यक्तित्व प्राथमिक विद्यालय अस्ती की प्रधानाध्यापिका आसिया फारूकी को बाल साहित्य विधा लेखन के लिए 'जय विजय' रचनाकार सम्मान -2022 से सम्मानित किया गया है।

अमन यात्रा,फतेहपुर। जनपद की नवाचारी राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षिका, साहित्यिक व्यक्तित्व प्राथमिक विद्यालय अस्ती की प्रधानाध्यापिका आसिया फारूकी को बाल साहित्य विधा लेखन के लिए ‘जय विजय’ रचनाकार सम्मान -2022 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान ‘जय विजय’ मासिक पत्र द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रत्येक वर्ष साहित्य की विविध विधाओं में उत्कृष्ट योगदान करने वाले रचनाकारों को दिया जाता है जिसका चयन पूरे देश के साहित्यकारों द्वारा किया जाता है। सम्मान की घोषणा ‘जय विजय’ मासिक पत्र के संपादक डॉ. विजय कुमार सिंघल ने की। आसिया फारूकी को एक और प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर जनपद एवं प्रदेश के शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ता एवं साहित्यकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। शिक्षिका ने यह सम्मान उन सभी बच्चों को समर्पित किया है जो उनके लेखन का आधार है और ऊर्जा बन प्रकट होते हैं।

  ये भी पढ़े-  पूरे प्रदेश में एक साथ आयोजित होंगी शिक्षक संकुल बैठकें 

उल्लेखनीय है कि आसिया फारूकी न केवल साहित्य के क्षेत्र में अपितु शिक्षा, संस्कृति, समाज सेवा एवं किशोरियों के स्वावलम्बन के लिए किये जाने वाले अपने महत्वपूर्ण कार्यों के लिए जानी जाती हैं।‌ इसी जनवरी में चित्रकूट में आयोजित शैक्षिक संगोष्ठी में पहला श्रीमती रामबाई दीक्षित शिक्षक सम्मान -2022 से विभूषित किया गया था। इसके पूर्व आसिया फारूकी को 2019 में राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इसके साथ ही मिशन शक्ति के तहत मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा सम्मानित किया गया। योग शिक्षिका के रूप में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सम्मानित किया। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों की पाठ्यपुस्तकों को अपनी आवाज दी है। अपने विद्यालय को आनंदघर बनाने के लिए साधनारत शिक्षिका के उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं करते हुए परिचितों, मित्रों, साहित्यकारों ने बधाई दी है।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

ट्रेन से कटकर महिला की दर्दनाक मौत,पुलिस शिनाख्त में जुटी

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में शुक्रवार रात्रि एक अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर…

9 hours ago

कानपुर देहात में मानसिक तनाव के चलते अधेड़ युवक ने किया सुसाइड,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में गुरुवार देर रात मानसिक रूप से परेशान एक अधेड़ उम्र व्यक्ति ने…

11 hours ago

मतदान में लगे कार्मिकों की लापरवाही पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संबंधित विभागाध्यक्ष को दिए कड़ी कार्यवाही के निर्देश

कानपुर देहात। मतदान की पार्टी में अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध  कठोर कार्रवाई की तलवार लटकी…

14 hours ago

अवैध तमंचा कारतूस संग शातिर भेजा गया जेल

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। लोकसभा चुनाव को लेकर अपराध नियंत्रण की दिशा में कार्यवाही करते हुए…

16 hours ago

अपर जिलाधिकारी ने हीट वेव (लू) के दृष्टिगत जारी की एडवाइजरी, करें पालन

कानपुर देहात। अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व केशव नाथ गुप्ता ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग से…

18 hours ago

बुजुर्ग महिला का रेलवे लाइन किनारे क्षत विक्षत अवस्था में मिला शव,परिजनों में मचा कोलाहल

पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मलासा लालपुर स्टेशन के मध्य शुक्रवार सुबह एक बुजुर्ग महिला की…

19 hours ago

This website uses cookies.