कानपुर

इंडेन का नया कंपोजिट एलपीजी सिलिंडर, जानिए- क्या है खासियत और कानपुर में कब होगा लांच

घरों में एलपीजी सिलिंडर से सबसे ज्यादा निकटता महिलाओं की होती है। एलपीजी सिलिंडर भारी होते हैं। उन्हें उठाना आसान नहीं होता। हादसे में इनके फटने की आशंका भी रहती है। अब इस समस्या और खतरे को देखते हुए इंडेर ने कंपोजिट फाइबर सिलिंडर लांच किया है। इस सिलिंडर के आ जाने से लोगों को भारी भरकम सिलिंडर से राहत मिलेगी ही, साथ ही हादसे का खतरा भी कम रहेगा। इसके अलावा भी इस सिलिंडर की कई खासियत हैं।

कानपुर, अमन यात्रा । घरों में एलपीजी सिलिंडर से सबसे ज्यादा निकटता महिलाओं की होती है। एलपीजी सिलिंडर भारी होते हैं। उन्हें उठाना आसान नहीं होता। हादसे में इनके फटने की आशंका भी रहती है। अब इस समस्या और खतरे को देखते हुए इंडेर ने कंपोजिट फाइबर सिलिंडर लांच किया है। इस सिलिंडर के आ जाने से लोगों को भारी भरकम सिलिंडर से राहत मिलेगी ही, साथ ही हादसे का खतरा भी कम रहेगा। इसके अलावा भी इस सिलिंडर की कई खासियत हैं।

नवंबर में कानपुर में लांचिंग : उत्तर प्रदेश के मथुरा में इंडेन का कंपोजिट फाइबर सिलिंडर लांच हो चुका है। नवंबर तक कानपुर व लखनऊ में भी एक साथ लांचिंग होगी। इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड (आइओसीएल) फाइबर का नया एलपीजी कंपोजिट सिलिंडर लांच कर रहा रहा है। सिलिंडर में एलपीजी गैस दिखने से, इसके कम होने का संदेह भी नहीं रहेगा। कितनी गैस बची है इसकी भी जानकारी मिल सकेगी, इससे सिलिंडर बुक कराने में भी आसानी होगी। उपभोक्ता अपने स्टील के सिलिंडर से कंपोजिट फाइबर के सिलिंडर को बदल भी सकेंगे। कंपोजिट सिलिंडर में गैस की कीमत प्रति किलोग्राम वर्तमान समय में बाजार मूल्य के अनुसार ही होगी।

क्या होगी खसियत : 30.2 किलो की जगह अब सिलिंडर का वजन 15 किलो होगा। इसके अलावा 14.2 किलो गैस की जगह इसमें 10 किलो गैस होगी। फाइबर का सिलिंडर पारदर्शी होगा, इसलिए कितनी गैस बची है, इसको भी देखा जा सकेगा। यह हादसे में फटेगा नहीं। 10 किलो गैस वाले सिलिंडर की सिक्योरिटी राशि 3,350 रुपये होगी व पांच किलो के सिलिंडर की जमानत राशि 2,150 होगी।

तीन परतों से बना है सिलिंडर : कंपोजिट सिलिंडर तीन परतों से बना है। इसके अंदर ब्लो मोल्ड हाई डेंसिटी पालीइथाइलीन (एचडीपीई) की परत है। इसके ऊपर पालीमर फाइबर ग्लास की परत है। बाहरी परत एचडीपीई की है।

एक नजर कनेक्शन पर

प्रदेश में एलपीजी कनेक्शन-43114317

कानपुर में एलपीजी कनेक्शन-1060950

कानपुर में एलपीजी सिलिंडर की खपत-20600

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

“रसूलाबाद में गूंजी कौमी एकता की गूंज, हाजी फैजान खान की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा”

कानपुर देहात। रसूलाबाद कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जीएन इंटर कॉलेज…

3 hours ago

प्रवीण यादव बने सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव

सुनीत श्रीवास्तव, कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के सरायं गाँव निवासी प्रवीण कुमार यादव को समाजवादी…

1 day ago

बील्हापुर के ग्राम प्रधान को लाल किले पर सम्मान, बील्हापुर बनी आदर्श पंचायत

कानपुर देहात: अमरौधा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम बील्हापुर के ग्राम प्रधान मुसर्रत खाँ को 15…

1 day ago

जिलाधिकारी का कड़ा आदेश: अब अधिकारी रोज 10 से 12 बजे तक सुनेंगे जनता की फरियाद

कानपुर देहात: जिलाधिकारी कपिल सिंह ने आज कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में कर-करेत्तर…

1 day ago

बरौर कस्बे में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा रैली

पुखरायां। कानपुर देहात में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान 2025…

1 day ago

तिरंगे की रोशनी से जगमगाएगा कानपुर, सबसे अच्छी सजावट पर मिलेंगे इनाम

कानपुर नगर: इस स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर शहर पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में…

1 day ago

This website uses cookies.