उत्तरप्रदेश

पूर्व प्रत्याशी मनु ने शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात

विधानसभा क्षेत्र भोगनीपुर के ग्राम सरौठा में सीआरपीएफ में तैनात उप निरीक्षक चरण सिंह के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Story Highlights
  • सरौठा गांव में शोक की छाया: सीआरपीएफ जवान चरण सिंह का निधन

कानपुर देहात: विधानसभा क्षेत्र भोगनीपुर के ग्राम सरौठा में सीआरपीएफ में तैनात उप निरीक्षक चरण सिंह के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। इस दुखद घटना पर विधानसभा क्षेत्र भोगनीपुर के पूर्व प्रत्याशी और सपा नेता नरेंद्र पाल सिंह मनु ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।

मनु ने चरण सिंह के निधन को अपूरणीय क्षति बताया और कहा कि वह एक निष्ठावान जवान थे। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर गोविंद सिंह, अध्यक्ष व्यापार मंडल, भीम किशोर संखवार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख लाखन सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

चरण सिंह के निधन से उनके परिवार और मित्रों को गहरा सदमा लगा है। पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि चरण सिंह एक मिलनसार और सहयोगी व्यक्ति थे। उनकी सेवाएं हमेशा याद रखी जाएंगी।

aman yatra
Author: aman yatra


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading