कानपुर देहात

इच्छुक व्यक्ति राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु करे आवेदन

दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों/स्वैच्छिक संगठनों/सेवायोजकों को 03 दिसम्बर 2022 को ’’विश्व दिव्यांग दिवस’’ के अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा निम्नलिखित क्षेत्रों में पुरस्कार दिये जाते हैं.

कानपुर देहात, अमन यात्रा  :  दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों/स्वैच्छिक संगठनों/सेवायोजकों को 03 दिसम्बर 2022 को ’’विश्व दिव्यांग दिवस’’ के अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा निम्नलिखित क्षेत्रों में पुरस्कार दिये जाते हैं-

1-  दक्ष दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित दिव्यांगजन के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।

2- दिव्यांगजन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियेक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी के लिए सेवायोजकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार।

3- दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार।

4- प्रेरणास्रोत हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार।

5- दिव्यांगजन के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार।

6- दिव्यांजन हेतु ’’बाधामुक्त वातावरण’’ के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।

7- दिव्यांगजन को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिला के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।

8- सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार।

9- सर्वश्रेष्ठ ब्रेलप्रेस के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार।

10-दिव्यांगजन के लिए सर्वोत्तम अनुकूल वेबसाइट हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार।

11-सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ियां के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।

12-दिव्यांगजन के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार। राज्य स्तरीय पुरस्कार के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट www.uphwd.gov.in से प्राप्त की जा सकती है। इच्छुक व्यक्ति द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु आवेदन समस्त वांछित प्रपत्रों सहित कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, कमरा नं0- 105, विकास भवन, माती, कानपुर देहात में 31 जुलाई 2022 तक जमा कर सकते हैं। यह जानकारी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने दी है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

प्रवीण यादव बने सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव

सुनीत श्रीवास्तव, कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के सरायं गाँव निवासी प्रवीण कुमार यादव को समाजवादी…

16 hours ago

बील्हापुर के ग्राम प्रधान को लाल किले पर सम्मान, बील्हापुर बनी आदर्श पंचायत

कानपुर देहात: अमरौधा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम बील्हापुर के ग्राम प्रधान मुसर्रत खाँ को 15…

17 hours ago

जिलाधिकारी का कड़ा आदेश: अब अधिकारी रोज 10 से 12 बजे तक सुनेंगे जनता की फरियाद

कानपुर देहात: जिलाधिकारी कपिल सिंह ने आज कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में कर-करेत्तर…

17 hours ago

बरौर कस्बे में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा रैली

पुखरायां। कानपुर देहात में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान 2025…

18 hours ago

तिरंगे की रोशनी से जगमगाएगा कानपुर, सबसे अच्छी सजावट पर मिलेंगे इनाम

कानपुर नगर: इस स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर शहर पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में…

18 hours ago

हर घर तिरंगा अभियान: वन विभाग ने निकाली मोटरसाइकिल रैली, देशप्रेम का संदेश

कानपुर देहात: स्वतंत्रता दिवस 2025 से पहले, 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत कानपुर देहात…

19 hours ago

This website uses cookies.