G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

उच्च न्यायालय के निर्देश पर न्यायिक अधिकारियों के अधिकार क्षेत्र परिवर्तित किए गए

पीड़ित को सुचिता एवं पारदर्शिता के साथ न्याय दिलाने को लेकर उच्च न्यायालय ने न्यायिक अधिकारियों को स्थानांतरित किया है जिसके तहत कानपुर देहात जनपद से 9 जज गैर जनपद गए हैं वहीं 11 न्यायिक अधिकारी इस जनपद को प्राप्त हुए हैं।

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। पीड़ित को सुचिता एवं पारदर्शिता के साथ न्याय दिलाने को लेकर उच्च न्यायालय ने न्यायिक अधिकारियों को स्थानांतरित किया है जिसके तहत कानपुर देहात जनपद से 9 जज गैर जनपद गए हैं वहीं 11 न्यायिक अधिकारी इस जनपद को प्राप्त हुए हैं। पता चला है कि कानपुर देहात के अपर जिला जज एंटी डकैती अमित मालवीय को प्रतापगढ़ जनपद का दायित्व सौंपा गया है।

हाईकोर्ट से जारी अधिसूचना के अनुसार जनपद न्यायालय में तैनात एंटी डकैती कोर्ट के पीठासीन अधिकारी अपर जिला जज अमित मालवीय का तबादला प्रतापगढ़ किया गया है। वहीं शाहजहांपुर से अपर जिला जज पीयूष तिवारी व श्रीमती अपर्णा त्रिपाठी के साथ ही इटावा से अजय कुमार सिंह द्वितीय व रायबरेली से आलोक कुमार सिंह को कानपुर देहात में नियुक्ति दी गई है। सिविल जज सीनियर डिवीजन स्तर के न्यायिक अधिकारियों में जनपद न्यायालय में तैनात सीजेएम अलंकृता शक्ति त्रिपाठी को सुल्तानपुर, प्राग दत्त शुक्ला को गोरखपुर, अवंतिका प्रभाकर व सौरभ कुमार गौतम को शाहजहांपुर, शबीना खान को गोंडा, राशी तोमर व संगीता को अलीगढ़ भेजा गया है।

इसी स्तर के न्यायिक अधिकारियों गौतमबुद्धनगर से नूपुर श्रीवास्तव, गोरखपुर से तरुण कुमार अग्रवाल, प्रतापगढ़ से अर्चना तिवारी, वाराणसी से श्रीमती अलका, बुलंदशहर से अंकित कुमार विहान, प्रयागराज से अरनव राज चक्रवर्ती को कानपुर देहात में नियुक्ति दी गई है। सिविल जज जूनियर डिवीजन घाटमपुर की न्यायिक अधिकारी इंदिरा दानू का तबादला सहारनपुर हुआ है। टूंडला फिरोजाबाद से धर्मेंद्र सिंह यादव को कानपुर देहात में नियुक्ति दी गई है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में वैना नहर में मिले युवक के शव के पोस्टमार्टम में सनसनीखेज खुलासा

पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More

10 hours ago

कानपुर देहात में गुमशुदा महिला सकुशल बरामद,किया गया परिजनों के सुपुर्द

पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More

10 hours ago

कानपुर देहात में रविवार से लापता दो किशोरियों के मामले में पुलिस के हांथ खाली

पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More

12 hours ago

पचास वर्षीय युवक लापता परिजन परेशान पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर

कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More

12 hours ago

कानपुर देहात में नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप,शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी

पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More

12 hours ago

कौरु जलालपुर में किसानों के लिए उर्वरक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.