कानपुर देहात : उत्तराखंड के चमोली में आए बर्फीले तूफान में दबकर कानपुर देहात के एक युवक की मौत हो गई जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। कानपुर देहात के रनिया करचल के मजरा बिलई निवासी दो सगे भाई आलोक यादव और चंद्रभान सिंह पिछले कुछ समय से चमोली में डंफर चलाते थे।दोनों भाई एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करते थे।
घटना के समय दोनों भाई एक कंटेनर में आराम कर रहे थे।अचानक आए बर्फीले तूफान में दोनों दब गए।हादसे में 27 वर्षीय आलोक यादव की मौत हो गई।जबकि चंद्रभान बुरी तरह से घायल हो गया।हादसे के बाद उत्तराखंड पुलिस ने चंद्रभान सिंह को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और कानपुर देहात के उच्चाधिकारियों के माध्यम से परिजनों को सूचना दी।
आलोक की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।मां माया देवी,पिता शिवपाल,बहने सीता,प्रेमा,भाई रामभान,खेमराज बिलख कर रोने लगे।मृतक अविवाहित था।विवेक की मौत की खबर सुनकर गांव में सन्नाटा पसरा गया।
कानपुर देहात: खरीफ अभियान 2025 के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण और सही दाम पर खाद…
कानपुर देहात: स्वतंत्रता दिवस 2025 के पावन अवसर पर, आज पुखरायां में 'हर घर तिरंगा'…
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत हजारों इंचार्ज हेड मास्टर के लिए…
रनियां, कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के पतारी गांव में मंगलवार की देर रात एक…
कानपुर देहात - स्वतंत्रता दिवस से पहले, देशभक्ति के जोश से सराबोर कानपुर देहात ने…
कानपुर देहात। रसूलाबाद कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जीएन इंटर कॉलेज…
This website uses cookies.