कानपुर। उत्तर प्रदेश की अंडर-19 क्रिकेट टीम चंडीगढ़ में होने वाले प्रथम पाइथन गेम में भाग लेने के लिए तैयार है। यह टूर्नामेंट 12 से 15 दिसंबर तक ताऊ देवीलाल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
उत्तर प्रदेश 50 बॉल्स क्रिकेट एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी, मुवीन खान ने बताया कि इस टूर्नामेंट के लिए कानपुर के द्रोणाचार्य क्रिकेट अकादमी में ट्रायल आयोजित किए गए थे। जिसमें पूरे प्रदेश से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चयन समिति ने 13 खिलाड़ियों का चयन किया है, जिनमें कानपुर के दिव्यांश साहू को कप्तान और आगरा के लव कुशवाहा को उप-कप्तान चुना गया है।
टीम कानपुर से रवाना
उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम के कोच लेखचंद गुप्ता के नेतृत्व में यह टीम 10 दिसंबर को दोपहर 1 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन से चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी। उत्तर प्रदेश 50 बॉल्स क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र सिंह जी के मार्गदर्शन में टीम इस टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
प्रथम पाइथन गेम
प्रथम पाइथन गेम में क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों में भी पूरे भारत से लगभग 3000 खिलाड़ी भाग लेंगे। यह टूर्नामेंट डे-नाइट प्रारूप में खेला जाएगा।
टीम का विवरण
* कप्तान: दिव्यांश साहू (कानपुर)
* उप-कप्तान: लव कुशवाहा (आगरा)
* अन्य खिलाड़ी: राजवीर मल्होत्रा, उत्कर्ष सिंह (दो खिलाड़ी), शुभम भाटिया, अभिजीत सिंह, अनुदेश चौरसिया, मृदुल मिश्रा, अनमोल रतन मिश्रा (सभी कानपुर), तन्मय किशोर लोहिया, अंकित सिंह, प्रियांशु (सभी आगरा) कोच: लेखचंद गुप्ता।
कानपुर देहात: गजनेर थाना क्षेत्र के जरैला गांव में खेत में बेहोशी की हालत में…
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत नैला के…
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के भाऊपुर स्टेशन के…
कानपुर देहात में साइबर क्राइम का शिकार हुए एक शख्स को पुलिस ने बड़ी राहत…
कानपुर देहात में एक दुखद घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के सराय में एक…
पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।रूरा थाना क्षेत्र के गेंदामऊ पुल के…
This website uses cookies.