G-4NBN9P2G16
चंडीगढ़: चंडीगढ़ में संपन्न हुई 2nd सब जूनियर 50 बॉल्स क्रिकेट नेशनल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की U14 क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। 14 से 17 नवंबर तक चंडीगढ़ के गुरु नानक क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित इस टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश की टीम ने केरला और हिमांचल प्रदेश को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। हालांकि, कड़े मुकाबले में चंडीगढ़ ने उत्तर प्रदेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में देश भर की 16 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें पंजाब विजेता और चंडीगढ़ उपविजेता रहा। उल्लेखनीय है कि पिछली बार आंध्र प्रदेश में आयोजित 50 बॉल्स नेशनल क्रिकेट U17 में उत्तर प्रदेश विजेता रहा था।
अगली चुनौती के लिए तैयार:
उत्तर प्रदेश की U19 क्रिकेट टीम अब 12-15 दिसंबर को चंडीगढ़ में होने वाले प्रथम पाइथन गेम्स-2024 में 50 बॉल्स क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेगी। टीम के मुख्य कोच लेखचंद गुप्ता के नेतृत्व में टीम 10 दिसंबर को कानपुर सेंट्रल से चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी।
U14 टीम के कोच कैलास प्रसाद (आगरा), टीम फिजियो अंसारुल्लाह अख्तर और महा सचिव मूवीन खान ने टीम के इस शानदार प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त की। यह जीत उत्तर प्रदेश के युवा क्रिकेटरों के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।
कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के खिरियां पुरवा गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।यहां पर सोमवार सुबह… Read More
सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ नेता एवं ठाकुरई गुटके परदेसी मंत्री वी के मिश्रा… Read More
कानपुर देहात। कानून व्यवस्था के दृष्टिगत त्योहारों के मद्देनजर पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह ने रविवार को पुलिसकर्मियों संग राजपुर कस्बे… Read More
कानपुर नगर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज प्रातः 9:30 बजे नगरीय स्वास्थ्य केंद्र, अनवरगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण… Read More
कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे ने जनपद कानपुर देहात में कानून व्यवस्था के कुशल संचालन हेतु रविवार देर… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के रतनपुर में रिंद नदी में बीते शनिवार को नहाते समय डूबे एक किशोर… Read More
This website uses cookies.