कानपुर देहात

उत्तर प्रदेश राज्यमंत्री की उपस्थिति एवं सीडीओ सौम्या के निर्देशन में ग्राम गहलों में विकास कार्यों की लगाई गई चौपाल

उत्तर प्रदेश राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला की उपस्थिति एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में श्री कृष्ण लीला परिसर गहलों में विकास कार्यों की चौपाल लगाई। जहां राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला और मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय वहां मौजूद लोगों की समस्याओं को सुन कर संबंधित अधिकारियों को निराकरण का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।

ज्ञान सिंह , कानपुर देहात । उत्तर प्रदेश राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला की उपस्थिति एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में श्री कृष्ण लीला परिसर गहलों में विकास कार्यों की चौपाल लगाई। जहां राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला और मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय वहां मौजूद लोगों की समस्याओं को सुन कर संबंधित अधिकारियों को निराकरण का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान उनके द्वारा प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों से बातचीत भी की गई। चौपाल में अकबरपुर रानियां से विधायक राज्यमंत्री बाल विकास पुष्टाहार उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा कि गांव के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। कई विभागों के माध्यम से योजनाएं चलाकर गांव में विकास कराया जा रहा है।

 

प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, वृद्धा पेंशन योजना, खाद्य एवं रसद विभाग , विधुत विभाग, पीएम सम्माननिधि योजना, गोल्डन कार्ड की योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, कन्या सुमंगला योजना, पेंशन स्कीम आदि कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीबों को पात्रता के आधार पर लाभान्वित कर रही है। उन्होंने चौपाल में मौजूद लाभार्थियों से उनके कार्यों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान नीलम देवी ग्राम प्रधान गहलौ जर्बी, क्षेत्रपाल सिंह ग्राम प्रधान नरसूंझा, सीमा देवी ग्राम प्रधान भैरों शाहजहांपुर पुत्तीलाल ग्राम प्रधान अरिमलन्याई ने कहा कि सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन सामान्य तक पहुंचाकर ही हम सबका साथ-सबका विकास के सपने को साकार कर सकते हैं। राज्यमंत्री ने कहा कि देश एवं प्रदेश सरकार गरीबों के उत्थान हेतु प्रतिबद्ध है।

 

सरकार बेटियों के जन्म से विवाह तक के सभी चरणों को विभिन्न योजनाओं द्वारा कुशलता एवं खुशहाली के साथ साकार कर रही है। मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने कहा कि यह जिला आकांक्षात्मक जिला है, जहां पर विकास की अपार संभावनाएं हैं। जिले में समुचित विकास के लिए जो इंडिकेटर नीति आयोग द्वारा निर्धारित किये गये हैं, उसी आधार पर फोकस करके विकास कार्य कराये जा रहे हैं कि जो भी विकास कार्य कराएं। उनमें गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

 

इस दौरान राज्यमंत्री और मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने अटल पार्क, आंगनबाड़ी केंद्र, अमृत सरोवर, बाजार हाट, निजामतपुर मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारीयों में, एसडीएम मैथा महेन्द्र कुमार, खण्ड विकास अधिकारी महिमा विद्यार्थी, खाद्य विपरण अधिकारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह, खाद्य एवं रसद विभाग सतेंद्र कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक अरविंद द्विवेदी, जिला परियोजना अधिकारी, रूरा उपखण्ड एसडीओ एसएस कटियार, समाज कल्याण अधिकारी अनीता मिश्रा , एडीओ पंचायत श्याम सुन्दर पाल , सेक्रेट्री सन्तोष पाल, सचिव राजीव द्विवेदी,स्थानीय शिवम शुक्ला, राज कुमार सिंह, आदि के सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे

Author: aman yatra

aman yatra

Share
Published by
aman yatra

Recent Posts

अहमदाबाद प्लेन दुर्घटना को लेकर मृतकों के प्रति व्यापारियों की ओर से श्रद्धांजलि सभा की गई आयोजित कैंडिल जलाकर रखा 2 मिनट का मौन

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। उ०प्र० उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला कार्यालय हाईवे सर्विस रोड…

2 hours ago

विभिन्न समस्याओं को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रस्तावित धरना स्थगित

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। रविवार को सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी…

3 hours ago

एमएलसी अरुण पाठक ने यूपी में जारी भीषण गर्मी और तपिश को देखते हुए शिक्षकों की छुट्टियां बढ़ाए जाने के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

सुशील त्रिवेदी, कानपुर। उन्नाव स्नातक खंड क्षेत्र से एमएलसी अरुण पाठक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

3 hours ago

ट्रैफिक अलर्ट: कानपुर देहात में पुलिस भर्ती समारोह के लिए भारी वाहनों का मार्ग बदला

कानपुर देहात– उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों और सड़क एवं परिवहन विभाग के उच्चाधिकारियों के…

1 day ago

कानपुर देहात: प्रेम और साथ का अनूठा अंत, 5 मिनट के अंतराल पर बुजुर्ग दंपति की मौत

कानपुर देहात के अकबरपुर नगर पंचायत के शिवाजी नगर (जमालपुर) में शुक्रवार शाम एक ऐसी…

2 days ago

तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो में मारी टक्कर,युवक की मौत

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।एक…

2 days ago

This website uses cookies.