G-4NBN9P2G16
अमन यात्रा, उन्नाव। कल देर शाम उन्नाव लोकपाल मनरेगा एडवोकेट अतुल निगम ने वसूली पर बड़ा फैसला सुनाया। ब्लॉक फतेहपुर चौरासी के नौगवां के राधे श्याम ने 2019 में एक ही कार्य मे दो बार भुगतान करके पैसे निकालने की शिकायत की थी।
उस समय उपायुक्त मनरेगा उन्नाव ने जाँच में शिकायत को सही पाया था और जाँच के आधार पर गलत भुगतान धनराशि रु.250324=00 की वसूली के लिए खण्ड विकास अधिकारी को लिखा था। अधिकारियो ने तब से अब तक न ही रकम की वसूली की और न ही कोई कार्यवाही की गई।
जिले में लोकपाल के जॉइन करने के बाद मनरेगा मुख्यालय, लखनऊ ने इस शिकायत को अग्रिम कार्यवाही के लिए लोकपाल के पास भेजा। लोकपाल ने उपलब्ध अभिलेखों में पाया कि पूर्व की जाँच में धन का दुरुपयोग का दोषी पाया गया था लेकिन साढ़े तीन वर्षों रकम वसूली नही गयी। लोकपाल ने पाया कि दोषी पाए जाने के बाद भी अधिकारियो द्वारा रकम नही वसूली गयी और मात्र वसूली पत्र जारी करके औपचारिकता निभाई गयी। जिसके कारण आज भी इतनी बड़ी रकम फसी हुई हैं।
इस पर लोकपाल ने माना कि अधिकारियो ने इतनी बड़ी रकम को वसूलने में कोई रुचि नही ली जिससे कार्य शिथिलता प्रतीत होती हैं । जिसके कारण मुख्यालय ने यह प्रकरण अग्रिम कार्यवाही के लिए लोकपाल को भेजी।
अपने आदेश में लोकपाल ने दोषियो से तुरन्त पूरी रकम वसूलने के आदेश दिया साथ ही जिन अधिकारियो ने रकम वसूलने के लिए पत्र जारी करके मात्र औपचारिकता भर निभाई उनसे 12% वार्षिक दर से साढ़े तीन वर्ष का ब्याज रु 105000=00 जमा कराया जाए।
साथ मे यह भी आदेश पारित किया जब तक समस्त धनराशि राजकीय कोष में जमा न हो जाये तब तब समस्त जिम्मेदार अधिकारियो व कर्मचारियो का वेतन रोक दिया जाए।
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
This website uses cookies.