G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार की अध्यक्षता में उप जिला अधिकारी मैथा द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया गया. जिसमें मुख्य समस्याओं में खलकपुर ग्राम पंचायत के लेखपाल रामाआसरे द्वारा अपने प्राइवेट कर्मियों द्वारा अवैध वसूली कराना। चार्ट बंदी के आदेश होने के बावजूद भी पैसों की मांग करना। रूबी देवी पत्नी भुवनेश कुमार की भूमि नापने के एवज में रु 20000 रुपए की मांग का भी आरोप लगाया है। राजकुमार पुत्र अर्जुन निवासी झाडापुरवा ने बताया की जब मैंने ने लेखपाल से भूमि नापने के लिए कहा तो नक्शा नहीं होने का हवाला देकर मना कर दिया। वहीं लेखपाल का प्राइवेट कर्मी पैसे लेकर भूमि मापने की बात कर रहा है। भुवनेश कुमार कुरील ने कहा कि लेखपाल को तत्काल प्रभाव से हटाना चाहिए जिससे कि भ्रष्टाचार ना हो सके। ब्लॉक अध्यक्ष राज कुशवाहा ने कहा अगर 9 जुलाई तक लेखपाल को नहीं हटाया गया तो भारतीय किसान यूनियन भानु धरना प्रदर्शन करेगी जिसकी सारी जिम्मेदारी तहसील प्रशासन की होगी। इस मौके पर देव सिंह ब्लाक महासचिव, राजकुमार ट्रेलर, राज कुशवाहा ब्लॉक अध्यक्ष, भुवनेश कुमार कुरील मोहन, माधव यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष मैथा ब्लॉक आदि लोग मौजूद रहे।
कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र में भेवान गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज… Read More
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में आईएएस अधिकारी मोनिका रानी को स्कूल शिक्षा का प्रभारी महानिदेशक नियुक्त किया… Read More
कानपुर नगर। मा० राज्यपाल महोदया की प्रेरणा से जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय बालिका गृहों… Read More
राजेश कटियार, कानपुर देहात। मंगलवार को समायोजन को लेकर एक मुकदमे की सुनवाई उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में हुई जिसमें… Read More
पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर गांव में मंगलवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी… Read More
पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More
This website uses cookies.