G-4NBN9P2G16

उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा फतेहपुर रोशनाई के मजरा बंजारी ताल में किया गया पौधरोपण

जनपद कानपुर देहात के वृहद पौधारोपण के सम्पन्न हुये कार्यक्रम में बृजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वन विभाग एवं ग्राम्य विकास विभाग के संयुक्त प्रयास से स्थापित ग्राम वन में “हरिशंकरी” (पीपल, बरगद एवं पाकड़)का विधिवत पूजन के साथ रोपण किया गया।

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : जनपद कानपुर देहात के वृहद पौधारोपण के सम्पन्न हुये कार्यक्रम में बृजेश पाठक,  उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वन विभाग एवं ग्राम्य विकास विभाग के संयुक्त प्रयास से स्थापित ग्राम वन में “हरिशंकरी” (पीपल, बरगद एवं पाकड़) का विधिवत पूजन के साथ रोपण किया गया।
तत्पश्चात उप मुख्यमंत्री द्वारा विशाल जन सभा को भी इस पौधारोपण जैसे पुनीत कार्य में योगदान करने तथा प्रधानमंत्री भारत सरकार एवं  मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के एक पेड़ मां के नाम आह्वान को सफल बनाने हेतु उपस्थित जनप्रतिनिधियों, स्वयं सेवी सस्थानों, छात्र-छात्राओं एवं किसान भाइयों से अपील की गई। उन्होंने विश्वभर में जलवायु परिवर्तन के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए इन सबके निदान हेतु पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ एवं पर्यावरण बचाओ के नारे को साकार करने हेतु प्रदेश सरकार की विगत पाँच वर्षों में किये गये पौधरोपण और उससे वनावरण में हो रही वृद्धि पर पौधारोपण महाभियान में जुडे विभागों को इस वर्ष और विशेष प्रयास करने का आह्वान किया। उप मुख्यमंत्री जी द्वारा कई छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित महिलाओं को 500 फलदार पौधों का भी वितरण किया गया।
कार्यक्रम के आयोजन की पृष्ठभूमि में प्रभागीय वनाधिकारी ए0के0द्विवेदी द्वारा जनपद में हो रहे पौधारोपण कार्यक्रमों और उसके महत्व को ‌बताया गया। प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा अपने सम्बोधन में यह बताया कि आज ही के दिन इस जनपद में शासन द्वारा आवंटित 6190645 पौधों का रोपण विभिन्न 25 विभाग मिलकर विभिन्न स्थलों पर किया जा रहा है जिसमें जनप्रतिनिधियों, महिलाओं, विद्यार्थियों, सभी स्वयं सेवी संस्थाओं एवं कृषकों की जन सहभागिता से इस अभियान को सफल बनाने का कार्य किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री के अतिरिक्त देवेन्द्र सिंह भोले  सांसद, अकबरपुर द्वारा पीपल का पौधा तथा ब्लाक प्रमुख सरवनखेड़ा व विभिन्न जन प्रतिनिधियों के साथ कृष्ण कुमार सिंह मुख्य वन संरक्षक कानपुर मण्डल, जिलाधिकारी  आलोक सिंह, पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, उप जिलाधिकारी, अकबरपुर, परियोजना निदेशक वीरेन्द्र सिंह, सहायक निदेशक सूचना सुरजीत सिंह एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण ने एक पेड़ मां के नाम पर रोपण करते हुये प्रतिभाग किया गया।शासन स्तर से नामित इस जनपद के नोडल अधिकारी के रूप में अमित गुप्ता, मण्डलायुक्त कानपुर द्वारा इस स्थल पर रूद्राक्ष का पौधारोपण किया गया।
तत्पश्चात मण्डलायुक्त द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे रोपण कार्याें का निरीक्षण किया गया। मण्डलायुक्त के द्वारा राजस्व विभाग के रसूलपुर, गोगामऊ,गजनेर, डिडौलिया बांगर, दौलतपुर स्टेडियम,कृषि विभाग द्वारा हिम्मापुरवा, कुईत खेड़ा, शिक्षा विभाग द्वारा चौरा, उद्यान विभाग द्वारा स्थापित आलमचन्द्रपुर पौधशाला, ग्राम्य विकास द्वारा गौरियापुर में किये जा रहे वृक्षारोपण का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
मण्डलायुक्त द्वारा वन विभाग के प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय में स्थापित पौधारोपण कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया गया जिसमें वन विभाग के पी0एम0एस0 पोर्टल पर प्रतिघंटे की रोपण प्रगति तथा रोपित किये जा रहे पौधों की जियो टैगिंग की प्रगति का अवलोकन किया। सम्पूर्ण जनपद में समस्त ग्राम पंचायतों, विकासखण्डो एवं तहसील में वृहद स्तर पर  जन प्रतिनिधियों, स्कूली छात्र-छात्राओं, स्वयं सेवी संस्थाओं एवं कृषकों द्वारा उत्सव के रूप में वृक्षारोपण कार्य किया गया हैै। इस जनपद में प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि सभी विभागों के द्वारा उनके लक्ष्य शत्-प्रतिशत किये जाने की सूचना भी दी गयी।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बंबी में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More

9 minutes ago

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

12 minutes ago

कानपुर देहात में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More

12 minutes ago

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

35 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

1 hour ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

1 hour ago

This website uses cookies.