एओ बेसिक, बीईओ और एसआरजी ने शिक्षा सेतु पत्रिका का किया विमोचन
विकासखंड अकबरपुर के खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह की पहल पर विकास खंड के शिक्षकों और छात्रों की सफलता की कहानियों और शैक्षिक नवाचारों से परिपूर्ण पत्रिका शिक्षा सेतु का विमोचन वित्त एवं लेखा अधिकारी बेसिक आशुतोष त्रिपाठी, खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह, एसआरजी संत कुमार दीक्षित और अनंत त्रिवेदी द्वारा बीआरसी अकबरपुर में आयोजित एक समारोह में किया गया।

कानपुर देहात। विकासखंड अकबरपुर के खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह की पहल पर विकास खंड के शिक्षकों और छात्रों की सफलता की कहानियों और शैक्षिक नवाचारों से परिपूर्ण पत्रिका शिक्षा सेतु का विमोचन वित्त एवं लेखा अधिकारी बेसिक आशुतोष त्रिपाठी, खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह, एसआरजी संत कुमार दीक्षित और अनंत त्रिवेदी द्वारा बीआरसी अकबरपुर में आयोजित एक समारोह में किया गया।
पत्रिका के लिए सांसद देवेंद्र सिंह भोले, राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला, एमएलसी अरुण पाठक, एमएलसी अविनाश सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी, नगर पंचायत अध्यक्ष दीपाली गुड्डन सिंह, जिलाधिकारी आलोक सिंह, मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन, उप जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा ने शुभकामनाएं प्रेषित की। पत्रिका के प्रधान संपादक के रूप में अरविंद सिंह सेंगर, संपादक मंडल में संत कुमार दीक्षित, मंजुल मिश्रा, नवजोत सिंह यादव, फोटो संकलन समिति में ज्योत्सना गुप्ता, स्मृति तिवारी, आभा अवस्थी, सत्येंद्र कुमार सिंह, रचना संकलन समिति में माखन सिंह पाल, रमाकांत त्रिपाठी, रचना संशोधन एवं प्रशासन समिति में अनुराग श्रीवास्तव, अवशेष कुमार, मुस्तकीम मंसूरी, प्रूफ रीडिंग समिति में अजय प्रताप सिंह, आदेश अवस्थी, प्रताप भानु सिंह गौर ने प्रमुख रूप से कार्य किया। कार्यक्रम का संचालन कल्पना सोनी ने किया।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.