G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

“एक उम्मीद” ने भोगनीपुर के गरीबों को दी ठंड से राहत

"एक उम्मीद" जनकल्याण सेवा समिति ने शनिवार को भोगनीपुर क्षेत्र के कई गांवों में कंबल वितरण कर गरीबों और असहाय लोगों को ठंड से राहत पहुंचाई।

भोगनीपुर। “एक उम्मीद” जनकल्याण सेवा समिति ने शनिवार को भोगनीपुर क्षेत्र के कई गांवों में कंबल वितरण कर गरीबों और असहाय लोगों को ठंड से राहत पहुंचाई। समिति की राष्ट्रीय सचिव दीक्षा यादव के आह्वान पर शुरू किए गए इस अभियान के तहत समिति की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीता यादव के नेतृत्व में टीम ने तारनपुर, बारही, जगम्मनपुर, थनवांपुर, उमराव का पुरवा, मीनापुर और अंगदपुर गांवों में जाकर कंबल वितरित किए।

कंबल पाकर बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने डॉ. सीता यादव और उनकी टीम को आशीर्वाद दिया। डॉ. सीता यादव ने बताया कि समिति न केवल गरीबों को कंबल बांटती है बल्कि उनके स्वास्थ्य के लिए भी निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करती है।

समिति के सक्रिय सदस्य शिक्षक महेन्द्र पाल ने कहा, “मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। हमें सभी को मिलकर गरीबों की मदद करनी चाहिए।” उन्होंने अन्य समाजसेवी संस्थाओं और समर्थ लोगों से भी इस पुण्य कार्य में भागीदारी निभाने की अपील की।

इस मौके पर उपस्थित थे: सुमित यादव, चरण सिंह यादव, तौफीक मिस्त्री, ऋषभ यादव, बीना यादव और पुनीत सचान।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

48 seconds ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

28 minutes ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

51 minutes ago

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

3 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

4 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.