कानपुर देहात। मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को वित्तीय साक्षरता प्रदान करने के उद्देश्य से एक अनूठी पहल देखने को मिली। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमरौधा की कक्षा 8 की छात्रा आरजू ने एसबीआई शाखा अमरौधा में एक दिन के लिए बैंक मैनेजर का पद संभाला।
इस दौरान आरजू ने बैंक की विभिन्न गतिविधियों को करीब से देखा और समझा। उन्होंने बैंक के कर्मचारियों के साथ मिलकर काम किया और ग्राहकों को भी सेवाएं प्रदान कीं। अन्य छात्राओं ने भी बैंक की कार्य प्रणाली को समझने का मौका पाया। उन्होंने बैंक की विभिन्न डेस्क पर कर्मचारियों के कार्यों को देखा और उनकी भूमिका को समझा।
इस अवसर पर बैंक के शाखा प्रबंधक रवि दीक्षित, मिशन शक्ति नोडल मृदुला वर्मा, इंचार्ज प्रधान अध्यापक परवेज अहमद, जितेंद्र यादव, दीपिका बग्गा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
कानपुर देहात के अकबरपुर नगर पंचायत के शिवाजी नगर (जमालपुर) में शुक्रवार शाम एक ऐसी…
कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।एक…
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरीदपुर गांव में…
कानपुर देहात: कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दिल दहला देने…
कानपुर देहात: महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान…
कानपुर देहात : अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, आलोक सिंह और पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर रेंज,…
This website uses cookies.