कानपुर देहात

एक निजी अस्पताल में प्रसव के लिए लायी गई एक महिला की उपचार के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक निजी अस्पताल में रविवार सुबह एक 25 वर्षीय महिला की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक निजी अस्पताल में रविवार सुबह एक 25 वर्षीय महिला की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया।वहीं परिजनों ने मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।पुलिस मामले की जांच कर रही है। विधिक कार्यवाही जारी है। रविवार सुबह कोतवाली क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में प्रसव के लिए लायी गई एक महिला की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर गलत उपचार करने का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा किया।घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। कोतवाली क्षेत्र के लहरापुर गांव निवासी राजा सिंह पुत्र मोहर सिंह ने कोतवाली पुलिस को दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी पत्नी विनीता उम्र करीब 25 वर्ष को शनिवार को प्रसव पीड़ा के चलते एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।शाम करीब पांच बजे चिकित्सक द्वारा उसकी पत्नी का ऑपरेशन कर दिया गया जिसके। जिससे उसको पुत्री पैदा हुई।

चिकित्सक सर्जन द्वारा गलत उपचार करने से रविवार सुबह करीब आठ बजे उसकी पत्नी की मृत्यु हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों का शांत कराने का प्रयास किया। कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। विधिक कार्यवाही जारी है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

8 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

10 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

10 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

10 hours ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

10 hours ago

रसूलाबाद में लाखों की चोरी: घर में सेंधमारी कर उड़ाए जेवर और नगदी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…

11 hours ago

This website uses cookies.