G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक निजी अस्पताल में रविवार सुबह एक 25 वर्षीय महिला की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया।वहीं परिजनों ने मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।पुलिस मामले की जांच कर रही है। विधिक कार्यवाही जारी है। रविवार सुबह कोतवाली क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में प्रसव के लिए लायी गई एक महिला की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।
परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर गलत उपचार करने का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा किया।घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। कोतवाली क्षेत्र के लहरापुर गांव निवासी राजा सिंह पुत्र मोहर सिंह ने कोतवाली पुलिस को दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी पत्नी विनीता उम्र करीब 25 वर्ष को शनिवार को प्रसव पीड़ा के चलते एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।शाम करीब पांच बजे चिकित्सक द्वारा उसकी पत्नी का ऑपरेशन कर दिया गया जिसके। जिससे उसको पुत्री पैदा हुई।
चिकित्सक सर्जन द्वारा गलत उपचार करने से रविवार सुबह करीब आठ बजे उसकी पत्नी की मृत्यु हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों का शांत कराने का प्रयास किया। कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। विधिक कार्यवाही जारी है।
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
This website uses cookies.