जालौन। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद में आज “एक पेड़ मां के नाम” अभियान बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। ग्राम रंगोली में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने हरिशंकरी पौधा रोपित किए।
जिलाधिकारी ने कहा कि हरिशंकरी पौधा जीवन के तीन मूल स्तंभों— पीपल, बरगद और पाकड़—का प्रतीक है। यह न केवल पर्यावरण को संजीवनी देता है बल्कि भावी पीढ़ियों को स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण भी प्रदान करता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी माता के नाम पर एक पौधा अवश्य लगाए।
पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने कहा कि यह अभियान मातृ सम्मान और प्रकृति संरक्षण दोनों का अद्भुत संगम है। पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष का रूप देना हम सबकी जिम्मेदारी है।
बताते चलें कि संपूर्ण जनपद में आज लगभग 10 हजार स्थलों पर हरिशंकरी पौधों का रोपण किया गया। जिले की सभी 574 ग्राम पंचायतों, नगर निकायों के वार्डों और गौशालाओं सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कर इस अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप प्रदान किया गया।
कानपुर देहात: संदलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत अकना की प्रधान मोहिनी सिंह के अनुरोध पर,…
कानपुर देहात: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, नव…
कानपुर देहात: अब कानपुर देहात के किसान भी अपनी कमाई बढ़ा सकते हैं! सरकार ने…
कानपुर देहात: जनपद के किसानों को समय से, पर्याप्त मात्रा में तथा पारदर्शी व्यवस्था के…
कानपुर देहात में आम जनता को सुरक्षित दूध और दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए…
कानपुर नगर। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आज गंगा बैराज क्षेत्र स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय…
This website uses cookies.