कानपुर

एक महीने बाद नहर में आया पानी, सिल्ट आने से सुबह की बजाय शाम से शुरू होगी दोनों टाइम वाटर सप्लाई

सोमवार शाम से कानपुर की 30 लाख आबादी को जलसंकट से छुटकारा मिल जाएगा। लोअर गंगा कैनाल में सोमवार से 1 महीने बाद पानी आना शुरू हो गया। पानी के साथ बड़ी मात्रा में मिट्टी आने से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को पानी सप्लाई नहीं हो सका। सोमवार शाम से नियमित सुबह-शाम पानी सप्लाई शुरू हो जाएगा।

कानपुर, अमन यात्रा ब्यूरो : सोमवार शाम से कानपुर की 30 लाख आबादी को जलसंकट से छुटकारा मिल जाएगा। लोअर गंगा कैनाल में सोमवार से 1 महीने बाद पानी आना शुरू हो गया। पानी के साथ बड़ी मात्रा में मिट्टी आने से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को पानी सप्लाई नहीं हो सका। सोमवार शाम से नियमित सुबह-शाम पानी सप्लाई शुरू हो जाएगा।

सिल्ट आने से प्लांट नहीं शुरू हुए
जलकल सचिव आनंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि लोअर गंगा कैनाल (पनकी नहर) में पानी आने से गुजैनी वाटर वर्क्स और बेनाझाबर वाटर वर्क्स को पर्याप्त कच्चा पानी सप्लाई किया जा सकेगा। सोमवार सुबह पानी में काफी मात्रा में सिल्ट बहकर आई है। पर्याप्त पानी में उसके बहने का इंतजार कर रहे हैं। शाम तक पानी सप्लाई शुरू हो जाएगी।
1 महीने से प्लांट था बंद
नहर में पानी न होने से एक महीने से गुजैनी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद पड़ा था। साथ ही बेनाझाबर वाटर वर्क्स को रोजाना 5 करोड़ लीटर कच्चे पानी की सप्लाई भी नहीं हो पा रही थी। भीषण गर्मी में लोगों को एक टाइम ही बमुश्किल पानी सप्लाई किया जा रहा था।
मोतीझील में भी आएगा पानी
लोअर गंगा कैनाल बंद होने से कारगिल पार्क स्थित मोतीझील में भी पानी सप्लाई नहीं हो रहा था। इससे झील का पानी भी सूखने लगा था। बीते दिनों पानी कम होने से सैकड़ों मछलियां भी मर गई थीं। पानी आने से वन्य जीवों को भी राहत मिलेगी।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

झोपडी में लगी आग,गृहस्थी का सामान व भूसा जलकर राख

कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के ईश्वरी पुरवा गांव में मंगलवार को एक झोपडी…

9 hours ago

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपराध जगत में हड़कंप

कानपुर देहात: पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, विशेषकर महिला…

10 hours ago

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: DM आलोक सिंह ने एक साथ कई लेखपालों के किए तबादले, तत्काल तैनाती के निर्देश

कानपुर देहात: कानपुर देहात में सोमवार को एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत जिलाधिकारी आलोक…

10 hours ago

सरप्लस अध्यापकों का जिले के अंदर होगा स्वैच्छिक समायोजन

राजेश कटियार, कानपुर देहात। परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को स्वेच्छा से जिले के अंदर (अंतःजनपदीय)…

17 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की मांग पर परिषदीय विद्यालयों के समय में हुआ परिवर्तन

लखनऊ। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिए गए ज्ञापन के…

1 day ago

भोगनीपुर में 25 किसानों को मिला ‘कृषक दुर्घटना कल्याण योजना’ का लाभ

कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के मीटिंग हॉल में आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना…

1 day ago

This website uses cookies.