ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में शुक्रवार को एक हादसे में एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई वहीं तीन अन्य लोग बुरी तरह से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।जहां से उन्हे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं मृतिका के शव को विधिक कार्यवाही के पश्चात परिजनों के सुपुर्द किया गया है।
मामला कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र का है। यहां पर शुक्रवार को ग्राम कौसम और चंद्रनगर ने मध्य एक तेज रप्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गई।हादसे में रुचि सिंह पत्नी शिवबरन निवासी सड़वा,अर्जुन पुत्र शिवबरन,काजल पुत्री सुघर सिंह निवासी सड़वा तथा राहुल पुत्र अशोक निवासी रायबरेली गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे से सवारियों में चीख पुकार मच गई।घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी गजनेर में भर्ती कराया।जहां पर उपचार के दौरान काजल पुत्री सुघर सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी सड़वा की मृत्यु हो गई।वहीं अन्य घायलों की हालत नाजुक देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों में चीख पुकार मच गई।
परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम की कार्यवाही से मना किए जाने पर पुलिस ने मृतिका काजल के शव को विधिक कार्यवाही के पश्चात परिजनों के सुपुर्द कर दिया।थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि हादसे में एक युवती की मृत्यु हो गई है।वही तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए है।जिन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है।मृतिका के परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम की कार्यवाही से मना किए जाने के चलते विधिक कार्यवाही के पश्चात शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
पुखरायां। पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों…
पुखरायां।पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों के…
कानपुर देहात।पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों…
कानपुर देहात के रनियां थाने में तैनात चार एस आई का स्थानांतरण हो गया।स्थानांतरित होने…
कानपुर देहात में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है।मृतक की पहचान…
कानपुर देहात में एक दुखद घटना सामने आई है।डेरापुर थाना क्षेत्र के मवई मुक्ता गांव…
This website uses cookies.