G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

एक सड़क हादसे में एक युवती की दर्दनाक मौत, तीन गंभीर रूप से घायल,घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर

कानपुर देहात में शुक्रवार को एक हादसे में एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई वहीं तीन अन्य लोग बुरी तरह से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।जहां से उन्हे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में शुक्रवार को एक हादसे में एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई वहीं तीन अन्य लोग बुरी तरह से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।जहां से उन्हे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं मृतिका के शव को विधिक कार्यवाही के पश्चात परिजनों के सुपुर्द किया गया है।

मामला कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र का है। यहां पर शुक्रवार को ग्राम कौसम और चंद्रनगर ने मध्य एक तेज रप्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गई।हादसे में रुचि सिंह पत्नी शिवबरन निवासी सड़वा,अर्जुन पुत्र शिवबरन,काजल पुत्री सुघर सिंह निवासी सड़वा तथा राहुल पुत्र अशोक निवासी रायबरेली गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे से सवारियों में चीख पुकार मच गई।घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी गजनेर में भर्ती कराया।जहां पर उपचार के दौरान काजल  पुत्री सुघर सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी सड़वा की मृत्यु हो गई।वहीं अन्य घायलों की हालत नाजुक देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों में चीख पुकार मच गई।

परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम की कार्यवाही से मना किए जाने पर पुलिस ने मृतिका काजल के शव को विधिक कार्यवाही के पश्चात परिजनों के सुपुर्द कर दिया।थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि हादसे में एक युवती की मृत्यु हो गई है।वही तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए है।जिन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है।मृतिका के परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम की कार्यवाही से मना किए जाने के चलते विधिक कार्यवाही के पश्चात शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राजकीय बालिका गृहों में एचपीवी वैक्सीन से सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु विशेष टीकाकरण अभियान*

कानपुर नगर। मा० राज्यपाल महोदया की प्रेरणा से जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय बालिका गृहों… Read More

37 minutes ago

पदोन्नति और समायोजन के संबंध में राज्य सरकार को नोटिस जारी

राजेश कटियार, कानपुर देहात। मंगलवार को समायोजन को लेकर एक मुकदमे की सुनवाई उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में हुई जिसमें… Read More

1 hour ago

कानपुर देहात में युवती ने खाया जहरीला पदार्थ,भेजा गया अस्पताल

पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर गांव में मंगलवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी… Read More

1 hour ago

हॉली क्रॉस मिशन स्कूल में आज हुआ हिंदी दिवस का आयोजन

पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More

1 hour ago

रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बंबी में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More

2 hours ago

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.