कानपुर देहात

एडीएम फाइनेंस दुष्यंत कुमार मौर्य ने सिकंदरा तहसील में सुनीं जनसमस्याएं

सिकंदरा थाने में आज आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एडीएम फाइनेंस दुष्यंत कुमार मौर्य ने जनसुनवाई की।इस अवसर पर कुल प्राप्त 112 शिकायतों में से 02 का निस्तारण मौके पर किया गया।

सिकंदरा थाने में आज आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एडीएम फाइनेंस दुष्यंत कुमार मौर्य ने जनसुनवाई की।इस अवसर पर कुल प्राप्त 112 शिकायतों में से 02 का निस्तारण मौके पर किया गया।शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।शनिवार को सिकंदरा तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

जहां पर दूरदराज के गांवों से कुल 112 फरियादियों ने अपनी अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।सर्वाधिक 63 मामले राजस्व विभाग से संबंधित दर्ज कराए गए।वहीं पुलिस विभाग के 16,विकास के 12,विद्युत 09,आपूर्ति 03,नगर पंचायत 04,शिक्षा 01,नलकूप 02 तथा चकबंदी विभाग से संबंधित 01 समेत कुल 112 शिकायतें दर्ज कराईं गईं।एडीएम फाइनेंस दुष्यंत कुमार मौर्य ने शिकायतों को सुनकर 02 का निस्तारण मौके पर कराया।

शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण के निर्देश मौके पर मौजूद अधिकारियों,कर्मचारियों को दिए।उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों का मौके पर जाकर समय रहते निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।प्राप्त शिकायतों का फीडबैक लिया जाएगा।शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस मौके पर उपजिलाधिकारी शालिनी उत्तम,तहसीलदार सुभाष यादव,नायब तहसीलदार सुप्रिया,खंड विकास अधिकारी संदलपुर विश्राम सिंह,थाना प्रभारी सिकंदरा महेश कुमार,थाना प्रभारी राजपुर कालीचरन कुशवाहा,थाना प्रभारी अमराहट सुरजीत कुमार समेत अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

कानपुर देहात में यमुना नदी में उतराता मिला युवक का शव,नहीं हो सकी शिनाख्त

कानपुर देहात में बीती शुक्रवार की रात यमुना नदी में एक अज्ञात युवक का शव…

14 hours ago

कानपुर देहात में वांछित वारंटी को पुलिस ने दबोचा,भेजा कोर्ट

कानपुर देहात : पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात अरविंद मिश्रा के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात…

15 hours ago

कानपुर देहात: संपूर्ण समाधान दिवस में 134 शिकायतें प्राप्त, मौके पर 3 का निस्तारण

कानपुर देहात : आज, जिलाधिकारी आलोक सिंह ने तहसील डेरापुर में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण…

15 hours ago

घूसखोर लेखपाल चढ़ी विजिलेंस के हत्थे, कानपुर देहात में तहसील परिसर से हुई गिरफ्तारी

कानपुर देहात। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज जनपद कानपुर देहात…

2 days ago

कानपुर देहात पुलिस में बड़ा फेरबदल

कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा ने गुरुवार देर शाम पुलिस महकमे में बड़ा…

2 days ago

पहलगाम हमले के विरोध में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने निकाली जन आक्रोश रैली

पुखरायां।जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में शनिवार को भारतीय किसान…

6 days ago

This website uses cookies.