G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में जीत हासिल करने वाले छात्र- छात्राओं को किया सम्मानित

कस्बा अमरौधा के श्री बृज बिहारी मेहरोत्रा विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सोमवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया।

अमन यात्रा , अमरौधा : कस्बा अमरौधा के श्री बृज बिहारी मेहरोत्रा विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सोमवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया।

ये भी पढ़े-  चेयरमैन मुहम्मद अनवर ने नगर के विकास के लिए विधायक को दिया मांग पत्र

मालूम हो कि गत 23 एवं 24 सितंबर को पुखरायां कस्बे के श्री रामस्वरूप ग्राम उद्योग इंटर कॉलेज में दो दिवसी क्षेत्री एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। यहां पर लंबी कूद जूनियर वर्ग में विद्यालय की छात्रा गीता राठौर का मुकाबला दिलचस्प रहा। उसने 3.22 मीटर  लॉन्ग जंप लगाई। लेकिन श्री रामस्वरूप ग्राम उद्योग इंटर कॉलेज की छात्रा अंजली से मुकाबला टाई हो गया। दोबारा कुशल निर्णायकों की देखरेख में उसने अंजली यादव को पछाड़कर 3.40 मीटर की छलांग लगाई। उसे द्वितीय स्थान हासिल हुआ। इसीतरह 1500 मीटर जूनियर वर्ग दौड़ में ऋषभ ने प्रथम स्थान और शिवा यादव तीसरा स्थान हासिल किया।

ये भी पढ़े-   दो बच्चों के बीच अंतर रखने में कारगार साबित हो रहे अस्थायी गर्भनिरोधक साधन

वहीं 800 मीटर दौड़ जूनियर बालक वर्ग में ऋषभ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ जूनियर वर्ग बालिका में पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य रामनाथ वर्मा ने उनका उत्साहवर्धन करते हुए सम्मानित किया। शिक्षक विनीत कुमार बाजपेयी, नंदलाल पाल, गंभीर सिंह, अखिलेश कुमार विश्वकर्मा, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के संगठन मंत्री अवनीश शुक्ला, रामबाबू गौतम, शारिक अली, प्रदीप कुमार, गया प्रसाद शुक्ल, दीप्ति पुरवार भी मौजूद रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बंबी में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More

4 minutes ago

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

7 minutes ago

कानपुर देहात में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More

7 minutes ago

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

30 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

57 minutes ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

1 hour ago

This website uses cookies.