कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

रनिया नगर पंचायत में बनेंगी 8 सीसी सड़के तथा 10 दुकानों, टेंडर प्रक्रिया शुरू जल्द शुरू होगा कार्य

रनियां नगर पंचायत में मुख्यमंत्री सृजन योजना से 8 सीसी सड़को व नालियों तथा नगर पंचायत द्वारा 10 दुकानों का निर्माण कार्य कराया जाएगा। आठ सड़को तथा 10 दुकानों का प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है।

सतीश कुमार, रनियां। रनियां नगर पंचायत में मुख्यमंत्री सृजन योजना से 8 सीसी सड़को व नालियों तथा नगर पंचायत द्वारा 10 दुकानों का निर्माण कार्य कराया जाएगा। आठ सड़को तथा 10 दुकानों का प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है। अब लोगो को खस्ताहाल सड़कों से नही गुजरना नही पड़ेगा। नगर पंचायत द्वारा करोड़ों की लागत से आठ सीसी सड़को का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया होनी शेष है।

जब रनियां ग्राम सभा थी। उस दौरान से क्षेत्र की सड़के व नालियां की स्थिति खस्ता है। 31 दिसंबर 2019 को रनियां को नगर पंचायत को दर्जा मिला। रनिया नगर पंचायत में 7 ग्राम पंचायत को जोड़कर नगर पंचायत बनाई गई थी। इसके बाद लोगो को आस जगी कि अब रनियां में विकास कार्य होगा। रनियां नगर पंचायत में 16 वार्ड है। जिसमे की 8 वार्डो के लिए दो करोड़ 19 लाख रूपए की लागत से सीसी सड़को और नालियों का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

लोगो के आवागमन में सहूलियत मिलेगी। सभी सड़को ,इंटरलॉकिंग व नालियों का काम पूरा करने में दो से तीन माह का समय अवधि है। वही रनिया नगर पंचायत के जरिहा रोड पर नगर पंचायत 10 दुकानों का निर्माण कराएगी। जिसकी लागत 39 लाख 94 हजार रुपए से बनेगी। इस संबध शालिनी त्रिपाठी ने बताया कि ठेकेदार चयन की प्रक्रिया की जा रही है।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button