कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अपर जिलाधिकारी व एसडीएम एवं निवर्तमान चेयरमैन ने भगवान शिवलिंग की पूजा अर्चना कर किया जलाभिषेक

महाशिवरात्रि के पर्व पर कस्बा शिवली के सुप्रसिद्ध जागेश्वर धाम पर कांवरियों ने जलाभिषेक किया।  अपर जिलाधिकारी व उप जिलाधिकारी एवं निवर्तमान चेयरमैन भगवान भोले की शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की साथ ही  आने वाले श्रद्धालुओं के सुरक्षा व्यवस्था एवं मंदिर परिसर की साफ सफाई की व्यवस्थाओं को का निरीक्षण किया।

अमन यात्रा, कानपुर देहात। महाशिवरात्रि के पर्व पर कस्बा शिवली के सुप्रसिद्ध जागेश्वर धाम पर कांवरियों ने जलाभिषेक किया।  अपर जिलाधिकारी व उप जिलाधिकारी एवं निवर्तमान चेयरमैन भगवान भोले की शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की साथ ही  आने वाले श्रद्धालुओं के सुरक्षा व्यवस्था एवं मंदिर परिसर की साफ सफाई की व्यवस्थाओं को का निरीक्षण किया। भक्तों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ भगवान शिव के शिवलिंग पर जलाअभिषेक किया। मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कर्मी व लेखपाल भी चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे।

ये भी पढ़े- श्री कामतानाथ विप्र संगठन की 67 वीं साप्ताहिक बैठक कल

महाशिवरात्रि के पर्व पर कस्बा शिवली के सुप्रसिद्ध जागेश्वर धाम पर भगवान शिव के शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए भारी भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। उनके सुरक्षा व्यवस्था व बारी-बारी दर्शन करने के लिए बेरीकटिंग व सुरक्षा व्यवस्था के पूरे बंदोबस्त प्रशासन द्वारा किए गए। कांवरियों द्वारा भगवान शिव के शिवलिंग पर जलाभिषेक बड़ी ही हर्षोल्लास के साथ किया गया जहां पर पुलिस प्रशासन व राजस्व लेखपाल भी मौजूद रहे सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस भी जगह-जगह तैनात रही। अपर जिलाधिकारी  जेपी  गुप्ता व   उप  जिला अधिकारी मैथा जितेंद्र कटियार एवं निवर्तमान शिवली चेयरमैन अवधेश कुमार शुक्ला ने भगवान जागेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान शिव पर जलाभिषेक कर दर्शन प्राप्त किए।

ये भी पढ़े-   छल प्रपंच छोड़कर परमात्मा की शरण में जाना पड़ता है तभी मिलती है सद्गति : प्रिया जी

ईश्वर से क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहने की कामना की। अपर जिला अधिकारी व एसडीएम ने मंदिर परिसर के चारों और साफ-सफाई व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया। इस दौरान इंस्पेक्टर देवेन्द्र सिंह,  लेखपाल नितिन बाजपेई, एसआई अंकित यादव, अनुभव मिश्रा,  प्रवीण प्रजापति, अमन पाठक, रामू तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

aman yatra
Author: aman yatra


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

Leave a Reply

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading