G-4NBN9P2G16
पुखरायां।शुक्रवार को एसडीएम सर्वेश कुमार सिंह ने पुखरायां कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित रैन बसेरा का निरीक्षण कर व्यवस्था की जांच करते हुए रात्रि विश्राम वालों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।उपजिलाधिकारी भोगनीपुर सर्वेश कुमार सिंह शुक्रवार देर शाम पुखरायां कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित स्थाई रैन बसेरे पर पहुंचे।उन्होंने वहां की खाद्य व्यवस्था व साफ सफाई समेत वहां उपलब्ध सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।एसडीएम सर्वेश कुमार सिंह ने कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि रैन बसेरे में सभी आवश्यक सुविधाएं हर समय उपलब्ध रहनी चाहिए ताकि यहां रुकने वाले लोगों को किसी तरह की समस्या न हो।उन्होंने कहा कि किन्हीं कारणों से नगर क्षेत्र में रात में रुकने वाले ऐसे लोग जिनके पास ठहरने की व्यवस्था न हो उनके लिए सरकार द्वारा रैन बसेरा बनाया गया है।ऐसे लोग रैन बसेरे में बिना कोई शुल्क दिए रात्रि विश्राम कर सकते हैं।कहा कि रैन बसेरे में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More
कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More
कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More
This website uses cookies.