G-4NBN9P2G16
फतेहपुर

एसवीएम में लगी किशोर स्वास्थ्य मंच की कार्यशाला

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शनिवार को नगर पंचायत धाता के सरस्वती विद्या मंदिर  इन्टर कालेज में किशोर स्वास्थ्य मंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ दिनेश सिंह ने किशोरियों को एनीमिया व अन्य बीमारियों से बचाव की जानकारी भी दी।

अमन यात्रा ,धाता- फतेहपुर।  राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शनिवार को नगर पंचायत धाता के सरस्वती विद्या मंदिर  इन्टर कालेज में किशोर स्वास्थ्य मंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ दिनेश सिंह ने किशोरियों को एनीमिया व अन्य बीमारियों से बचाव की जानकारी भी दी। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में डा. राजेश सिंह ने कहा कि एनीमिया एक प्रमुख जन स्वास्थ्य समस्या है, जिसका मुख्य कारण अल्प पोषण तथा खान-पान में कमी होना है। किशोरावस्था में निरंतर शारीरिक व मानसिक बदलाव होते हैं, इसलिए इस दौरान बेहतर मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य की जरुरत बढ़ जाती है। एनीमिया को दूर करने के उद्देश्य से साप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड पूर्ति (विफस) कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़े-   आरोप! नियमों को ताक पर रखकर शिक्षक स्कूलों से रहते हैं नदारद

बीसीपीएम धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सांस फूलना, जल्दी थक जाना, भूख न लगना, चक्कर आना व महावारी में परेशानी होना एनीमिया के लक्षण है। यदि किसी किशोरी को इस प्रकार की समस्या आ रही है तो उसे नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर जांच के लिए भेजा जाए। नेत्र परीक्षण अधिकारी प्रवीण यादव, पूजा कनौजिया ने जानकारी देते हुए बताया कि किशोरावस्था 10 से 19 वर्ष की आयु का अंतराल है। जिसमें किशोरों में शारीरिक व मानसिक विकास और परिवर्तन तेजी से होते हैं इन परिवर्तनों को समझ पाने में किशोर स्वयं को भ्रम की स्थिति में पाते हैं जिससे उनका स्वास्थ्य एवं वृद्धि प्रभावित होता है।

ये भी पढ़े-अज्ञात कारणों से आग लगने से बाल विकास‌ कार्यालय में सम्पूर्ण वस्तुएं सहित कागज जल कर राख  

इसमें समुचित विकास के लिए पोषण एक महत्वपूर्ण कारक है, इसलिये पोषण पर ध्यान देने की आवश्यकता है। एएनएम स्तुति व सुमन ने बताया कि किशोरावस्था अति संवेदनशील अवस्था है, अनेक शारीरिक व मानसिक ,परिवर्तन होने के कारण   मन चंचल होता है। गलत आदतों को तेजी से अपना लेने की प्रवृत्ति भी आ जाती है। स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, मासिक चक्र की पूर्ण जानकारी, एनीमिया के लक्षण व बचाव की जानकारी खान-पान व संतुलित आहार के बारे में चर्चा के साथ साथ मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम में चिकित्सा टीम के साथ स्कूल के प्रधानाध्यापक व अध्यापक मौजूद रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा… Read More

9 minutes ago

शिक्षकों को न बनाएं राजनीतिक खेल का मोहरा

आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More

44 minutes ago

बिग ब्रेकिंग: आयकर रिटर्न भरने के लिए आज एक और मौका

नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More

53 minutes ago

कानपुर देहात में वैना नहर में मिले युवक के शव के पोस्टमार्टम में सनसनीखेज खुलासा

पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More

14 hours ago

कानपुर देहात में गुमशुदा महिला सकुशल बरामद,किया गया परिजनों के सुपुर्द

पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More

14 hours ago

कानपुर देहात में रविवार से लापता दो किशोरियों के मामले में पुलिस के हांथ खाली

पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.