ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में गुरुवार को एक ऑटो में अज्ञात वाहन द्वारा जोरदार टक्कर मार दिए जाने के चलते ऑटो में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।वहीं घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मामला कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के मुर्रा महोई का है।यहां के निवासी पप्पू पुत्र सीताराम अपनी पत्नी रूबी देवी के साथ कपासी कला निवासी अपनी बहन आरती के यहां गया हुआ था।
गुरुवार को वह ऑटो में सवार होकर घर वापस लौट रहा था कि उसी समय अपराह्न 3.30 बजे मुर्रा महोई के पास किसी अज्ञात वाहन ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी।जिसके चलते उसकी मौके पर मृत्यु हो गई।वहीं पत्नी रूबी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
वहीं घायल महिला को उपचार के लिए डेरापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया।घटना की सूचना मिलने पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।तहरीर मिलने पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अकबरनगर में बीती रविवार की रात प्रेम प्रसंग…
सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : आंचलिक विज्ञान नगरी, लखनऊ एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर…
राजेश कटियार, कानपुर देहात। डेरापुर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय मडनापुर में कक्षा 5 के विद्यार्थियों…
कानपुर देहात: आज अमरौधा कस्बे में ज्वाला देवी मंदिर से निकली मां दुर्गा की विदाई…
कानपुर देहात: पालिकाध्यक्ष पूनम दिवाकर अब अतिक्रमण के खिलाफ सीधे मैदान में उतर आई हैं!…
कानपुर देहात: जिलाधिकारी आलोक सिंह ने आज राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों…
This website uses cookies.