ऑडियो से अंग्रेजी में पारंगत होंगे सरकारी विद्यालयों के बच्चे

बदलते दौर में अंग्रेजी के बिना कॅरिअर में सफलता हासिल करना काफी मुश्किल है। इसको ध्यान में रखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय विद्यालयों में अंग्रेजी की विशेष कक्षा शुरू की गई है।

राजेश कटियार , कानपुर देहात। बदलते दौर में अंग्रेजी के बिना कॅरिअर में सफलता हासिल करना काफी मुश्किल है। इसको ध्यान में रखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय विद्यालयों में अंग्रेजी की विशेष कक्षा शुरू की गई है। इसके लिए विशेष ऑडियो कंटेंट तैयार किए गए हैं। इसके लिए महानिदेशक स्कूल शिक्षा व एवं राज्य परियोजना निदेशक ने शिक्षण सामग्री तैयार कराई है। ऑडियो के रूप में मौजूद इस कोर्स की विशेष कक्षा प्रत्येक सोमवार को प्राथमिक विद्यालयों में कक्षावार कालांश में लगाई जाती है। इस विशेष कोर्स में 20-20 ऑडियो कंटेंट तैयार किए गए हैं। प्रत्येक ऑडियो कंटेंट 10 मिनट का है।

यह है पाठ्यक्रम-

1-पहले स्तर में बच्चों को आसपास मौजूद चीजों का जानकारी दी जाएगी। कहानी और कविता भी इसका हिस्सा हैं।

2-दूसरे स्तर में अच्छे व्यवहार, दैनिक गतिविधियों, जानवरों की आवाज, शरीर के अंग आदि से संबंधित पाठ होंगे।

3-तीसरे स्तर में प्रचलित नैतिक शिक्षा की कहानियों के माध्यम से छात्रों को सामाजिक संरचना की जानकारी दी जाएगी।

4-चौथे और पांचवें स्तर में कहानियों के माध्यम से ही अंग्रेजी समझने और बोलने का विद्यार्थियों का कौशल विकसित किया जाएगा।

बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने बताया कि सरकारी प्राइमरी स्कूलों में अंग्रेजी की पढ़ाई के लिए अब विशेष कक्षाएं संचालित की जाएंगी ताकि बच्चों को हिन्दी भाषा के साथ-साथ अंग्रेजी भाषा का भी ज्ञान हो सके। विशेष कक्षा प्रत्येक सोमवार को स्कूलों में लगाई जाएगी। इसके बाद पाठ से संबंधित गतिविधियों से बच्चों को अंग्रेजी का पाठ पढ़ाया जाएगा। पांच चरणों के इस ऑडियो कोर्स को छात्रों को किस प्रकार समझाना है। ऑडियो पाठ सुनाने के बाद शिक्षक पाठ के आधार पर सवाल पूछेंगे। यदि बच्चा अंग्रेजी में प्रश्न का उत्तर हिंदी में देगा तो शिक्षक उसका अंग्रेजी अनुवाद कर बच्चों को बताएगा।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से पुखरायां में चला सघन चेकिंग अभियान, वाहन चालकों में हड़कंप

पुखरायां। पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों…

6 hours ago

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर देवराहट पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, मचा हड़कंप

पुखरायां।पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों के…

6 hours ago

चौकी प्रभारी सिठमरा रजनीश कुमार वर्मा ने चलाया चेकिंग अभियान, वाहन चालकों में मची अफरा तफरी

कानपुर देहात।पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों…

6 hours ago

रनियां थाने में चार एस आई का तबादला, दी गई भावभीनी विदाई

कानपुर देहात के रनियां थाने में तैनात चार एस आई का स्थानांतरण हो गया।स्थानांतरित होने…

6 hours ago

कानपुर देहात में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है।मृतक की पहचान…

6 hours ago

कानपुर देहात में सर्पदंश से बुजुर्ग की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दुखद घटना सामने आई है।डेरापुर थाना क्षेत्र के मवई मुक्ता गांव…

9 hours ago

This website uses cookies.