G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात: कानपुर देहात पुलिस के चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन कनविक्शन’ को बड़ी सफलता मिली है। भोगनीपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को माननीय न्यायालय ने 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।
यह घटना 7 जून 2020 की है। रात करीब 1 बजे अमरौधा निवासी काशीराम दोहरे दीवार फांदकर महेश चंद्र प्रजापति के घर में घुस आया था। उसने उनकी 9 साल की बेटी कल्पना के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़ित परिवार की तहरीर पर भोगनीपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से महज दो महीने के अंदर, 2 अगस्त 2020 को, विवेचक राकेश सिंह ने साक्ष्य जुटाकर आरोप पत्र न्यायालय में पेश कर दिया।
‘ऑपरेशन कनविक्शन’ के तहत पुलिस और अभियोजन पक्ष की प्रभावी पैरवी से गवाहों के बयान मजबूती से रखे गए। इसी का नतीजा रहा कि 11 सितंबर 2025 को माननीय न्यायालय एडीजे-13, कानपुर देहात ने आरोपी काशीराम दोहरे को दोषी ठहराया।
न्यायालय ने आरोपी को पॉक्सो एक्ट की धारा 6/18 के तहत 10 साल के कठोर कारावास और ₹25,000 के जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना न देने पर 2 महीने की अतिरिक्त कैद होगी। इसके अलावा, उसे भारतीय दंड संहिता की धारा 457 के तहत 2 साल की कैद और ₹10,000 का जुर्माना भी लगाया गया है। इस सजा को कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
ये भी पढ़े- मूसानगर पुलिस ने हत्या का किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार
कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने जनपद में कानून व्यवस्था के कुशल संचालन हेतु आज देर… Read More
कानपुर देहात। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पुखरायां में प्राथमिक शिक्षकों के लिए आयोजित पाँच दिवसीय एकीकृत सम्पूर्ण मॉड्यूल… Read More
कानपुर देहात। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पुखरायां में गुरुवार को एक दिवसीय नवाचार महोत्सव एवं नॉलेज शेयरिंग कार्यक्रम… Read More
अमन यात्रा ब्यूरो,सुशील त्रिवेदी। उक्त आशय की जानकारी उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधिमंडल कानपुर देहात के अध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू महामंत्री… Read More
औरैया।शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ जनपद औरैया का 10 सितम्बर2025 को जिला विद्यालय निरीक्षक औरैया कार्यालय के समक्ष शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की लम्बित… Read More
राजेश कटियार,कानपुर देहात। सुप्रीम कोर्ट द्वारा शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्यता को लेकर प्रदेश भर के शिक्षकों में रोष है।… Read More
This website uses cookies.