औरैया

औरैया नगर पालिकाध्यक्ष अनूप गुप्ता सैकड़ों समर्थकों सहित सपा छोड़कर भाजपा में हुए शामिल

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बुधवार को समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। वही इटावा लोकसभा की बैठक लेने कानपुर से इटावा की ओर निकल रहे भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने चेयरमैन अनूप गुप्ता के आवास रूककर उनको भाजपा की पट्टिका पहनाकर भाजपा में शामिल किया इसके बाद वह इटावा की ओर निकल गए।

विकास सक्सेना, औरैया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बुधवार को समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। वही इटावा लोकसभा की बैठक लेने कानपुर से इटावा की ओर निकल रहे भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने चेयरमैन अनूप गुप्ता के आवास रूककर उनको भाजपा की पट्टिका पहनाकर भाजपा में शामिल किया इसके बाद वह इटावा की ओर निकल गए। औरैया सीमा पर महतोली  में भाजपा के पदाधिकारियों ने प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर  लोकसभा संयोजक रजनीश पांडेय,भाजयुमो प्रदेश मंत्री सौरभ भूषण शर्मा,जिला महामंत्री कौशल राजपूत,जिला महामंत्री शिव सिंह भारतीय,जिला महामंत्री कुलदीप दुबे, आदर्श पांडेय, मनीष कठेरिया, मंत्री राहुल गुप्ता ,अवधेश भदौरिया,लव तिवारी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

इससे पूर्व कस्बा बाबरपुर में चंद्रशेखर सोनी के आवास पर इटावा लोकसभा के प्रत्याशी डा. राम शंकर कठेरिया ने  ओरैया नगर  पालिकाध्यक्ष अनूप गुप्ता को राम नामी और भाजपा की पट्टिका पहनाकर मुंह मीठा कराकर पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया। नगर पालिका अध्यक्ष के साथ कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली।  सभासद छैंया त्रिपाठी, एडवोकेट जितेन्द्र भदौरिया , उपेन्द्र भदौरिया, अभिषेक गुप्ता , हिमांशू गुप्ता, राम कुमार अग्निहोत्री, राम बिहारी, विकास कटियार, विनय कटियार, विजय तोमर आदि  सहित सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने बीजेपी की सदस्यता ली।

वैसे तो पिछले माह ही औरैया पालिकाध्यक्ष के भाजपा में शामिल होने की जोरदारी से चर्चाएं थी लेकिन उन पर आज विराम लग गया। कल सपा प्रमुख अखिलेश यादव के समक्ष अनूप गुप्ता के सामने नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लडे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि लाल जी शुक्ला और उनके बड़े भाई  पूर्व मंत्री राम जी शुक्ला सपा में शामिल हो गए थे और जनसभा में अनूप गुप्ता भी  मौजूद थे। उनके शुभ चिंतकों के अनुसार इसी कारण नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता भाजपा में शामिल हो गए।

 

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

खाद बिक्री में बड़ी कार्रवाई: 2 लाइसेंस निलंबित, 2 को नोटिस जारी

कानपुर देहात: खरीफ अभियान 2025 के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण और सही दाम पर खाद…

11 hours ago

हर घर तिरंगा अभियान: पुखरायां में उमड़ा जनसैलाब, देशभक्ति का दिखा अद्भुत नजारा

कानपुर देहात: स्वतंत्रता दिवस 2025 के पावन अवसर पर, आज पुखरायां में 'हर घर तिरंगा'…

12 hours ago

प्रधानाध्यापक के बराबर मिलेगा प्रभारी प्रधानाध्यापक को वेतन

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत हजारों इंचार्ज हेड मास्टर के लिए…

13 hours ago

युवक ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या

रनियां, कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के पतारी गांव में मंगलवार की देर रात एक…

14 hours ago

देशभक्ति के रंग में रंगा कानपुर देहात

कानपुर देहात - स्वतंत्रता दिवस से पहले, देशभक्ति के जोश से सराबोर कानपुर देहात ने…

16 hours ago

“रसूलाबाद में गूंजी कौमी एकता की गूंज, हाजी फैजान खान की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा”

कानपुर देहात। रसूलाबाद कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जीएन इंटर कॉलेज…

2 days ago

This website uses cookies.