औरैया

औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

मोहल्ला बनारसी दास पश्चिम में शुक्रवार को एक 26 वर्षीय विवाहिता, संतोषी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

औरैया। शहर के मोहल्ला बनारसी दास पश्चिम में शुक्रवार को एक 26 वर्षीय विवाहिता, संतोषी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वाले आरोप लगा रहे हैं कि संतोषी की हत्या कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, संतोषी के पति उपेंद्र कुमार जनपद रायबरेली में सिपाही के पद पर तैनात हैं। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि शादी के कुछ महीनों बाद से ही संतोषी को उसके ससुराल वाले परेशान करते थे। उन्हें अक्सर टॉर्चर किया जाता था और उपेंद्र कुमार उन्हें पुलिस में फंसाने की धमकी देता था।

मृतका के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि संतोषी की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। मृतका के मायके वालों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जाएगी।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

गर्मी में आग से बचाव: कानपुर देहात प्रशासन ने जारी किए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

कानपुर देहात: जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशानुसार, कानपुर देहात प्रशासन ने गर्मी के मौसम में…

2 hours ago

कानपुर देहात में किसान की निर्मम हत्या,शव के टुकड़े कर गड्ढे में दफनाया, तीन के खिलाफ केस दर्ज

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के घुष्टि गढ़िया में एक किसान की निर्मम तरीके…

2 hours ago

कानपुर देहात में राजमिस्त्री का संदिग्ध परिस्थितियों में नीम के पेड़ से लटकता मिला शव,परिजन बेहाल

कानपुर देहात: जनपद में एक मजदूर ने संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब किनारे नीम के पेड़…

2 hours ago

प्रतिभा अलंकरण समारोह में एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति ने बच्चो को किया सम्मानित

पुखरायां। मलासा विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय विजयसिंहपुर में आज प्रतिभा अलंकरण सम्मान समारोह आयोजित किया…

3 hours ago

कानपुर देहात में आबकारी मामले में वांछित आरोपी पुलिस की गिरफ्त में,भेजा गया जेल

कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में थाना डेरापुर…

7 hours ago

कानपुर देहात का गौरव: आयुष त्रिवेदी को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार, पीएम मोदी करेंगे सम्मानित

कानपुर देहात। जनपद के युवा समाजसेवी आयुष त्रिवेदी ने अपने उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों से पूरे…

23 hours ago