कंपोजिट ग्रांट की अवशेष 50 फीसदी की दूसरी किस्त जारी

परिषदीय विद्यालयों के लिए शासन ने अवशेष 50 फीसदी कंपोजिट ग्रांट भी जारी कर दी है। इसके तहत जनपद के 1925 स्कूलों के लिए दो बार में कुल कंपोजिट ग्रांट 6 करोड़ 28 लाख 55 हजार रुपए दी गई है। प्रथम किस्त में जनपद को 3 करोड़ 14 लाख 27 हजार 5 सौ और इतने ही द्वितीय किस्त में जारी किए गए हैं

कानपुर देहात। परिषदीय विद्यालयों के लिए शासन ने अवशेष 50 फीसदी कंपोजिट ग्रांट भी जारी कर दी है। इसके तहत जनपद के 1925 स्कूलों के लिए दो बार में कुल कंपोजिट ग्रांट 6 करोड़ 28 लाख 55 हजार रुपए दी गई है। प्रथम किस्त में जनपद को 3 करोड़ 14 लाख 27 हजार 5 सौ और इतने ही द्वितीय किस्त में जारी किए गए हैं। इससे विद्यालय अपनी मूलभूत जरूरत की सामग्री की खरीद व मरम्मत आदि के काम करा सकते हैं। साथ ही इस बजट से विद्यालयों को दिए गए टैबलेट के लिए सिम व रिचार्ज प्लान भी लिया जाएगा।
शासन ने वर्ष 2023-24 में परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट विद्यालयों के लिए 50 फीसदी की द्वितीय किस्त की कंपोजिट ग्रांट जारी की है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने सभी बीएसए को पत्र भेजकर इसे जल्द से जल्द विद्यालय प्रबंधन समिति को हस्तांतरित करने को कहा है। साथ ही वित्तीय व भौतिक प्रगति की जानकारी पीएमएस पोर्टल पर अपलोड करने को कहा है। इन राशि से विद्यालय अपने यहां रंगाई-पुताई, छोटी मरम्मत, लाइट, पंखा, प्रिंटर एवं स्वास्थ्य से संबंधित दवाइयों की खरीद कर सकेंगे। इस राशि का प्रयोग विद्यालय की परीक्षा में कॉपियों के लिए भी किया जाता है। जानकारी के अनुसार इस बजट से विद्यालयों को दिए गए दो-दो टैबलेट के लिए सिम की खरीद में भी प्रयोग किया जा सकता है। काफी समय से शिक्षक इसकी मांग कर रहे थे।

Author: anas quraishi

SABSE PAHLE

anas quraishi

SABSE PAHLE

Recent Posts

कुशल प्रवक्ता वी के मिश्रा के सेवानिवृत्ति पर फेयरवेल पार्टी का आयोजन,दी गई भावभीनी विदाई

पुखरायां।पुखरायां कस्बे के रामस्वरूप ग्राम उद्योग इंटर कॉलेज में बुधवार को इसी माह सेवानिवृत्त हुए…

19 hours ago

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी, बैंकर्स को दिए कड़े निर्देश

कानपुर देहात। जिलाधिकारी आलोक सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के संबंध…

21 hours ago

कानपुर देहात में अधिवक्ताओं की भर्ती हेतु साक्षात्कार 19 अप्रैल से होगा प्रारंम्भ

कानपुर देहात। उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर…

21 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पुखरायां।कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में थाना रसूलाबाद पुलिस ने बड़ी…

23 hours ago

एक छूटी परीक्षा, पर बुलंद हौसला! यूपी किराना विद्यालय की ‘आज्ञा’ ने रचा इतिहास

कानपुर। गम के बादल छाए, छूटी एक इम्तिहान की कड़ी, पर इस बिटिया ने अपनी…

1 day ago

This website uses cookies.