G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात,अमन यात्रा : शनिवार को कानपुर देहात जनपद में स्थित कंसाई नेरोलक पेंट्स लि० द्वारा जैनपुर औद्योगिक क्षेत्र में कंसाई नेरोलक पेंट्स लिए द्वारा एकल उपयोग प्लास्टिक के एकत्रीकरण पुनः चक्रण एवं उसके सम्बन्ध में लगाए गए प्रतिबन्ध को प्रभावी तरीके से लागू कराये जाने के उद्देश्य से वृहद जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कंसाई नेरोलक पेंट्स लि० सभी कर्मचारियों एवं अन्य स्थापित उद्योगों के कर्मचारियों द्वारा एकल उपयोग प्लास्टिक के उपयोग को न करने की महाशपथ अपर जिलाधिकारी गरिमा सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया, अपर उद्योग आयुक्त एवं देव शर्मा द्वारा दिलायी गयी तथा शासन द्वारा एकल प्लास्टिक उपयोग पर लगाए गए प्रतिबन्ध के बारे में अवगत कराया गया। रैली का शुभारम्भ अपर जिलाधिकारी श्रीमती गरिमा सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अपर उद्योग आयुक्त देव शर्मा एवं कसाई नेरोलक पेंट्स लि० के जैनपुर यूनिट हेड श्री गौरव सिन्हा द्वारा हरी झण्डी दिखाकर संयुक्त रूप से किया गया।
“स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत मिशन के अन्तर्गत कंसाई नेरोलक पेंट्स लि० के कर्मचारियों द्वारा नबीपुर मार्केट में एकल उपयोग प्लास्टिक का एकत्रीकरण एवं सफाई अभियान चलाया गया एवं जनमानस को प्लास्टिक बैग के स्थान पर जुट के बैग का उपयोग करने के लिए 500 जूट के बैग का वितरण किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन शहर के ब्रांड अम्बेस्डर अनूप एवं कंसाई नेरोलक पेंट्स लि० के जैनपुर यूनिट हेड गौरव सिन्हा द्वारा रैली को संबोधित किया गया। अनुपम गर्ग सुरेश चंद्र मीना, कल्लू राम, मो. तकवीम, सत्येंद्र सिंह योगेंद्र अवस्थी, ललित शर्मा, सौहार्द गुप्ता, रोशन गिरि, राज कुमार सिंह द्वारा कार्यक्रमको सफलता पूर्वक सम्पन्न किया गया. महारैली का सफलता पूर्वक संचालन एवं जागरूकता कार्यक्रम शासन के उद्देश्य को साकार करने की दिशा में सभी मीडिया कर्मियों का सहाय धन्यवाद एवं आभार सराहनीय एवं सार्थक प्रयास रहा ।
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
This website uses cookies.