G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

कच्चे मकान की दीवार गिरने से दो युवकों की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में मंगलवार रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते मकान की दीवार गिरने से डेरापुर में अलग अलग जगह पर दो युवकों की मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में मंगलवार रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते मकान की दीवार गिरने से डेरापुर में अलग अलग जगह पर दो युवकों की मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं बारिश में हादसे का शिकार हुए युवकों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।डेरापुर थाना क्षेत्र के अंतापुर गांव निवासी कमलेश का 27 वर्षीय पुत्र संदीप सिंह उर्फ दीपक लगातार हो रही बारिश के चलते घर के अंदर मौजूद था। इस दौरान मकान की दीवार गिरने से वह उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों ने तत्काल मलवा हटाकर संदीप को बाहर निकाला और पास के अस्पताल में लेकर गए।

जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वहीं दूसरी घटना में थाना क्षेत्र के भुपतियापुर निवासी गंगाराम का पुत्र योगेंद्र कुमार 28 वर्ष घर के अंदर बनी कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया।अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के चलते मकान की दीवार व छत गिरने से दो युवकों की मौत हुई है।शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।वहीं कानपुर देहात में रुक रुक कर लगातार हो रही मूसलाधार बारिश में कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला चालू हो गया है।इसलिए कच्चे मकानों में निवास करने वालों को सतर्क व सुरक्षित रहने की सलाह दी जाती है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बंबी में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More

18 minutes ago

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

20 minutes ago

कानपुर देहात में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More

21 minutes ago

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

44 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

1 hour ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.